फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Student's health deteriorated in school, death

स्कूल में बिगड़ी छात्रा की तबीयत, मौत

Fri, 21 Oct 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Student's health deteriorated in school, death
26 : बाजारशुकुल : ममता (फाइल फोटो)। -संवाद - फोटो : AMETHI
बाजार शुकुल (अमेठी)। कॉलेज गई एक छात्रा शुक्रवार को पढ़ाई के समय अचानक क्लास में बेहोश होकर गिर पड़ी। शिक्षक ने तत्काल इसकी जानकारी प्रधानाचार्य को दी। आनन-फानन एंबुलेंस बुलाकर छात्रा को सीएचसी ले जाया गया जहां मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी के मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव कंचनगढ़ मजरे इंदरिया निवासी काशी प्रसाद मौर्या की पुत्री ममता कृष्ण चंद्र रामचंद्र इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। शुक्रवार को रोज की भांति ममता कॉलेज गई थी। लंच के बाद अचानक उसे घबराहट होने लगी और वह बेंच से लड़खड़ा कर गिर गई। क्लास में मौजूद शिक्षक ने इसकी जानकारी प्रधानाचार्य को दी।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने 108 एंबुलेंस को फोन करके बुलाया और उसे आनन फानन स्थानीय सीएचसी इलाज कराने ले गए। मौजूद चिकित्सक ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। उसकी छोटी बहन मोहनी उसी कॉलेज में कक्षा नौ तो भाई कुलदीप भी कक्षा 11 में ही पड़ता है। शुक्रवार को किसी कारण से कुलदीप स्कूल नहीं गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका अपनी छोटी बहन मोहनी के साथ विद्यालय गई थी। मृतका के भाई के अनुसार ममता शुक्रवार को संतोषी मां का व्रत थी। जिससे उसने अन्न जल ग्रहण नहीं किया था। प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडेय के अनुसार सुबह से छात्रा की तबीयत ठीक थी। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी जिससे उसकी मौत हो गई। छात्रा के पिता दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। सूचना पर पहुंची माता शिव कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया । परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed