{"_id":"5edbbe3d8ebc3e905018392b","slug":"struggle-due-to-two-corona-positives-in-district-hospital-amethi-news-lko52476891","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में दो कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में दो कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप
विज्ञापन
अमेठी। जिला अस्पताल स्थित लेवल-1 हॉस्पिटल में आइसोलेट कोरोना मरीजों तथा उनके उपचार में लगे स्वास्थ्य कर्मियों के लिए संचालित सामुदायिक रसोई में काम रहे दो युवकों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
शुक्रवार देर शाम रिपोर्ट आने के तत्काल बाद अफसरों ने दोनों युवकों को एल-वन हास्पिटल में भर्ती कराते हुए रसोई कक्ष को रात में ही सील करा दिया। शनिवार को रसोई दूसरे कक्ष में शिफ्ट की गई।
जिले में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद उन्हें आइसोलेट करने के लिए जिला अस्पताल के नव निर्मित भवन को लेवल-वन हास्पिटल बनाया गया है। आइसोलेशन में भर्ती मरीजों का उपचार करने के लिए 25 चिकित्सा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
आइसोलेट मरीज तथा स्वास्थ्य कर्मियों के लिए पुराने अस्पताल परिसर में सामुदायिक रसोई का संचालन किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रसोई में काम कर रहे सभी नौ लोगों की एक जून को सैम्पलिंग कराई गई थी।
शुक्रवार देर शाम आई रिपोर्ट में दो युवक पॉजिटिव तो सात निगेटिव बताए गए थे। दो युवकों के पॉजिटिव मिलने के बाद जिला प्रशासन व स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव ने पॉजिटिव मिले दोनों युवकों को आइसोलेट कराते हुए रात में ही रसोई कक्ष को सील करा दिया।
सीएमओ ने बताया कि रसोई को शनिवार सुबह परिसर के दूसरे कक्ष में शिफ्ट कर दिया गया है। कहा कि रसोई से आइसोलेट किए गए मरीज तथा उनके उपचार में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को भोजन कराया जाता था। कहा कि आइसोलेट मरीज की 14 दिन बाद तो उपचार कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों की भी प्रत्येक 14 दिन पर सैम्पलिंग कराई जाती है।