{"_id":"6a4411da7fc0689bd20d7794","slug":"strong-winds-blew-away-the-electricity-supply-for-350-households-amethi-news-c-96-1-ame1022-169480-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तेज हवा उड़ा ले गई 350 पुरवों के बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तेज हवा उड़ा ले गई 350 पुरवों के बिजली
Wed, 01 Jul 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
फुरसतगंज के कोटवार मऊ में गिरा बिजली का खंभा। -संवाद
फुरसतगंज। तेज हवा से सोमवार रात से फुरसतगंज क्षेत्र की बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई। टेकारी, उदारी, डिघिया, निगोहा और फुरसतगंज फीडरों पर जगह-जगह बिजली के खंभे टूट गए और छह ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे 20 ग्राम पंचायतों के करीब 350 पुरवों के लगभग 80 हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मंगलवार देर शाम तक ऊर्जा निगम की टीमें मरम्मत कार्य में जुटी रहीं।
बिजली आपूर्ति बाधित होने से भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों को पूरी रात अंधेरे में बितानी पड़ी। पेयजल आपूर्ति और घरेलू कामकाज भी प्रभावित रहे। छोटे उद्योग, दुकानें और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी इसका असर पड़ा। खालिसपुर, कोटवारमऊ, महमदपुर, पीढ़ी, निगोहा, तेंदुवा, केसरिया सलीमपुर, सराय महेशा, उदारी, बसौनी, फतेहपुर मवैया, खैरहना, भदैया महमूदपुर, मुहैया केसरिया, सरवन, सेंबसी, जमालपुर रामपुर, तरौना, किशुनपुर केवई और पोठई समेत कई गांवों में दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रही। उपभोक्ताओं ने बताया कि लंबे समय तक बिजली न आने से इनवर्टर भी जवाब दे गए।
अवर अभियंता राम अचल गुप्ता ने बताया कि अब तक 50 बिजली के खंभे और छह ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली है। ऊर्जा निगम की टीमें मरम्मत कार्य कर रही हैं। डिघिया और निगोहा फीडर के कुछ गांवों में आपूर्ति बहाल कर दी गई है। शेष क्षेत्रों में भी जल्द बिजली आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
उधर, डीह रजबाहा मार्ग पर सफेदा पूरे हिंगा, पूरे बाबा और सेंबसी सहित कई स्थानों पर पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गए। इससे कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने पेड़ हटाकर आवागमन बहाल कराया। कई गांवों में टिनशेड उड़ने की भी सूचना है।
तेज हवा से टिनशेड व सोलर पैनल क्षतिग्रस्त
फुरसतगंज। क्षेत्र में चली तेज हवा से कई स्थानों पर संपत्ति को नुकसान पहुंचा। निगोहां निवासी संदीप निर्मल के आरओ प्लांट की दीवार, टिनशेड और सोलर पैनल क्षतिग्रस्त हो गए। अनिल यादव, मनोज सोनी, लाल बाबू और हाजी मुन्ना फौजी की दुकानों के बाहर लगे टिनशेड भी उड़ गए। पूरे कालिका पुरवा मजरे मोहइया में मनोज के मुर्गी फार्म का टिनशेड गिर गया। महमदपुर में प्रदीप कुमार के मकान की दीवार गिरने से संगीता घायल हो गईं। लेखपाल ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट भेज दी है।