{"_id":"69fcddf94e555bee8b033044","slug":"strong-winds-and-rain-blew-away-tents-and-waterlogging-caused-problems-amethi-news-c-96-1-ame1015-165169-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तेज हवा और बारिश से उड़े टेंट, जलभराव ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तेज हवा और बारिश से उड़े टेंट, जलभराव ने किया परेशान
Fri, 08 May 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 08 May 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज रेलवे स्टेशन मार्ग पर बारिश के बाद हुआ जलभराव। -संवाद
अमेठी सिटी। जिले में सप्ताह भर से बदले मौसम का मिजाज बृहस्पतिवार को भी कायम रहा। सुबह तेज हवा व गरज-चमक के साथ हुई तेज बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। स्कूल जाने वाले बच्चों के साथ नौकरीपेशा व कारोबारियों को खासी परेशानी उठाना पड़ी। सबसे ज्यादा दिक्कत वैवाहिक आयोजनों में टेंट उड़ने व कुर्सियां सोफे भीग जाने के कारण हुई। दिनभर बादलों और धूप के बीच बूंदाबांदी होने से बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अगले 24 घंटे में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है। गौरीगंज, अमेठी, संग्रामपुर, सिंहपुर समेत कई इलाकों में सुबह करीब सात बजे तेज पुरवा हवा चलने लगी। इसके बाद शुरू हुई बूंदाबांदी के बाद करीब 45 मिनट तक तेज बारिश हुई। बारिश के कारण शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह जलभराव की समस्या हो गई। जिससे लोगों को आवागमन में भी काफी परेशानी उठाना पड़ी।
मौसम के बदले मिजाज से गर्मी से राहत तो मिली लेकिन शादी-विवाह और अन्य कार्यक्रमों के आयोजकों की परेशानी बढ़ गई। कई स्थानों पर खुले में लगाए गए टेंट और पंडाल तेज हवा से उड़ गए। सजावट और खानपान की व्यवस्थाएं भी प्रभावित हुईं। बिजली कटौती के कारण डीजे और लाइटिंग व्यवस्था बाधित रही। गौरीगंज निवासी रामअवध यादव ने बताया कि उनके घर बेटी के वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। तेज हवा और बारिश से पंडाल क्षतिग्रस्त हो गया। व्यापारी अरविंद गुप्ता ने बताया कि बारिश से बाजार में भीड़ कम रही।
विज्ञापन
फीकी हुई शादी समारोहों की रौनक
सिंहपुर। तेज हवा और बारिश से कई वैवाहिक कार्यक्रम प्रभावित हुए। कई स्थानों पर टेंट और पंडाल उड़ गए। सजावट और भोजन की व्यवस्थाएं खराब हो गईं। बिजली कटौती से डीजे और लाइटिंग व्यवस्था भी बाधित रही। आयोजकों को देर रात तक व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने में मशक्कत करनी पड़ी। (संवाद)