{"_id":"682a3793ce999f9ad3049be4","slug":"strengthen-the-education-system-and-organization-amethi-news-c-96-1-ame1008-140718-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: शिक्षा व्यवस्था व संगठन को मजबूत बनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: शिक्षा व्यवस्था व संगठन को मजबूत बनाएं
Mon, 19 May 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 19 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। उत्तर प्रदेश वित्त विहीन विद्यालय प्रबंधक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को जिला मुख्यालय स्थित एक निजी स्कूल परिसर में हुई, जिसमें विद्यालय संचालन में आने वाली समस्याओं, स्कूल की शिक्षा व्यवस्था, संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि संगठन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गिरजेश धनगर ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही सरकार तक आवाज पहुंचती है। संगठन की मजबूती को लेकर सभी पदाधिकारी कार्य करें। प्रबंधक हित को लेकर संगठन कार्य करता रहेगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला सलाहकार मंसाराम मौर्य ने कहा कि शासन की ओर से जो दिशा निर्देश जारी हैं, हम सभी को उसके अनुरूप कार्य करना होगा।
जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय की पहचान वहां की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से है। सभी को इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने विद्यालय के संचालन में आने वाली समस्याओं को लेकर कहा कि अधिकारियों से मिलकर अपनी बात रखते हुए समस्याओं को दूर कराने का प्रयास किया जाएगा। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष जयधीर सिंह ने किया। इस दौरान राहुल मिश्र, आशीष कुमार सिंह, ओपी यादव, ओम प्रकाश सिंह, आशीष कुमार, सरिता सिंह, डॉ. अनिल कुमार मिश्र, राम अचल मौर्य आदि मौजूद रहे।