फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Sticks were used in a minor dispute, eight people were injured

Amethi News: मामूली विवाद में चलीं लाठियां, आठ लोग घायल

Fri, 07 Mar 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 07 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Sticks were used in a minor dispute, eight people were injured
मुसाफिरखाना (अमेठी)। थाना क्षेत्र के कस्थूनी पूरब गांव में बीते दिन मामूली विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। इससे दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



पहले पक्ष की श्रीमती के अनुसार अमरजीत, करमजीत, विजयलक्ष्मी, प्रियंका घर के आंगन की सफाई कर रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी अरविंद, जितेंद्र, सचिन और फुलाऊ देवी ने लाठी-डंडों के साथ हमला कर दिया, जिसमें चारों लोग घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष की रामरती का आरोप है कि वह वह अपने पति जितेंद्र, देवर अरविंद, ननद नंदनी और चाची फुलाऊ देवी के साथ घर के बाहर सफाई कर रही थीं।
विज्ञापन



इसी बीच पड़ोसी अमरजीत, करमजीत, श्रीमती व संदीप ने लाठी-डंडों के साथ हमला कर रामरती, जितेंद्र, नंदनी और फुलाऊ देवी को घायल कर दिया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed