{"_id":"675f2211630a7e01fa069c7a","slug":"start-preparations-to-contest-elections-rajesh-amethi-news-c-96-1-gon1004-131282-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव लड़ने की शुरू करें तैयारी : राजेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव लड़ने की शुरू करें तैयारी : राजेश
Mon, 16 Dec 2024 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यलय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव राजेश
अमेठी सिटी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी राजेश तिवारी ने रविवार को केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज के राजीव गांधी सभागार में बैठक की। इस दौरान 18 दिसंबर को प्रस्तावित विधानसभा घेराव की तैयारी पर चर्चा की गई। कहा कि 18 दिसंबर के आंदोलन से लेकर कांग्रेस स्थानीय चुनाव लड़ने की तैयारी अभी से शुरू करे। विधानसभा चुनाव लड़ने वाले नेता लक्ष्य लेकर पंचायत, निकाय चुनाव और विधानसभा की तैयारी करें। वर्ष 2027 का लक्ष्य लेकर जनता के सभी मुद्दों पर लड़ना होगा।
राजेश तिवारी ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग जो संविधान को तोड़ने का काम कर रहे हैं, उनको चेताने के लिए यह आंदोलन है। हर व्यक्ति को अपनी आजादी का अधिकार है। प्रदेश सचिव अमेठी संगठन प्रभारी फरहान वारसी ने बताया कि कानून और संविधान पर विश्वास है, लेकिन केंद्र और प्रदेश की सरकार सिर्फ हिटलर शाही कर रही है। जनहित में समाज के विशिष्ट लोगों की अपील सोशल मीडिया पर जरूर डालें। जनहित के सभी मुद्दों की लड़ाई जनता तक पहुंचाएं। परंपरागत कार्य और नीति को खत्म किया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए बताया कि अमेठी कांग्रेस वर्तमान स्थिति में भी सबसे बड़ी ताकत के साथ लखनऊ में उपस्थित रहेगी। कार्यक्रम की तैयारी बताते हुए कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी, पीसीसी, फ्रंटल संगठन व पदाधिकारी अपने साथ 10 लोगों को लेकर जाएंगे। अमेठी का लक्ष्य है कि 5000 लोगों को लेकर पहुंचेंगे। सभी अपनी-अपनी गाड़ियों में अमेठी का स्टीकर अवश्य लगाएं। इस दौरान कांग्रेस के जिला प्रवक्ता अनिल सिंह, परमानंद मिश्र, किरन देवी, रजवाड़ी पासी, मो. मतीन, सुनील सिंह, फतेह बहादुर, अर्जुन पासी, वीरेंद्र मिश्र, रामबरन कश्यप, गीता सिंह, रामदत्त यादव आदि उपस्थित रहे।