फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Standards were not taken care of, examination center was built 70 km away

Amethi News: नहीं रखा मानक का ध्यान, 70 किमी दूर बनाया परीक्षा केंद्र

Sun, 26 Nov 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 26 Nov 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Standards were not taken care of, examination center was built 70 km away
अमेठी। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण में एक बार फिर मानकों की अनदेखी का बड़ा मामला आया है। जारी अनंतिम सूची में जामो ब्लॉक के एमडी पब्लिक इंटर कॉलेज के 149 छात्रों का परीक्षा केंद्र 70 किलोमीटर दूर भादर ब्लॉक के रामगंज स्थित जनता इंटर कॉलेज को बनाया गया है। इससे परीक्षार्थियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इधर, विद्यालय प्रबंधन आपत्ति दाखिल करने की कोशिश में जुटा है।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 79 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अमेठी तहसील में 23, गौरीगंज में 15, मुसाफिरखाना में 23 व तिलोई में 18 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। गत वर्ष के 20 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है, जबकि आठ नए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र बनाने से पहले कई स्तर पर जांच की गई। जियो टैगिंग सहित अन्य प्रक्रिया के माध्यम से सत्यापन किया गया लेकिन, जारी अनंतिम सूची के बाद सवाल उठने शुरू हो गए हैं। जामो के पूरे चितई स्थिति एसडीएम पब्लिक इंटर कॉलेज में पंजीकृत इंटरमीडिएट के 104 व हाईस्कूल के 45 विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र ब्लॉक, तहसील की सीमा पार कर दूरस्थ भादर ब्लॉक के जनता इंटर कॉलेज रामगंज को बनाया गया है। दोनों कॉलेजों के बीच 70 किमी. की दूरी होने से कई सारे सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


... इस परेशानी पर छात्रों की जुबानी
कॉलेज में इंटरमीडिएट में पढ़ने वाले अमित कुमार ने बताया कि कॉलेज का परीक्षा केंद्र भादर ब्लॉक में होने की जानकारी मिली है। वह काफी दूर है। इतनी दूर जाकर कैसे परीक्षा देंगे, यह एक बड़ी चुनौती है।
शिवांश शुक्ल ने बताया कि 70 किलोमीटर दूर परीक्षा देने जाना किसी चुनौती से कम साबित होगा। कहा कि विभाग को परीक्षार्थियों के हित में नजदीक के स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया जाना चाहिए। हाईस्कूल के सूरज कुमार ने बताया कि पहली बार बोर्ड परीक्षा में शामिल होने की खुशी परीक्षा केंद्र दूर होने से काफूर हो गई। परिजन भी परेशान हैं कि कैसे परीक्षा दिलाई जाए। राधेश्याम ने बताया कि इतनी दूर परीक्षा केंद्र कैसे बन गया समझ नहीं आ रहा है।

उठाए सवाल
प्रधानाचार्य हरिशंकर पांडेय ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची सार्वजनिक होने के बाद परीक्षा केंद्र दूर होने की जानकारी हुई है। इस पर आपत्ति दाखिल की जाएगी। प्रबंधक राम प्रकाश पासी ने बताया कि परीक्षा केंद्र दूर होने से जुड़ा प्रत्यावेदन तैयार करवा जा रहा है। सोमवार को प्रत्यावेदन दाखिल किया जाएगा। विभाग की ओर जारी सूची में इतनी बड़ी त्रुटि कैसे हो गई, समझ में नहीं आ रहा है।

आपत्ति के बाद होगा सुधार
बोर्ड परीक्षा केंद्र का निर्धारण ऑनलाइन अपलोड डाटा व अंकों के आधार पर सचिव कार्यालय की ओर से हुआ है। अनंतिम सूची पर 29 नवंबर तक ऑनलाइन आपत्ति/प्रत्यावेदन मांगा गया है। प्रत्यावेदन मिलने के बाद जांच कराकर डीएम की अध्यक्षता में गठित जनपद स्तरीय कमेटी की संस्तुति करा मानक के अनुसार परीक्षा केंद्र निर्धारित किए जाएंगे। परीक्षार्थियों को बोर्ड परीक्षा में कोई असुविधा नहीं होगी।
-रीता सिंह , डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed