{"_id":"68b0a38ea3c21938d800e244","slug":"stamp-of-500-charging-650-rupees-amethi-news-c-96-1-ame1008-147315-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 500 का स्टांप, वसूल रहे 650 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 500 का स्टांप, वसूल रहे 650 रुपये
Fri, 29 Aug 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ई स्टांप व्यवस्था के बाद भी स्टांप वेंडर लोगों का शोषण कर रहे हैं। 500 रुपये के स्टांप के लिए लोगों से 650 रुपये वसूले जा रहे हैं। वहीं, 10 रुपये के स्टांप पेपर के लिए दोगुनी कीमत वसूली जा रही है। अमेठी तहसील के स्टांप वेंडर खुलेआम लोगों का शोषण कर रहे हैं। सब कुछ जानने के बाद भी अफसर अंजान बने हुए हैं।
इस समय छात्रवृत्ति फार्म भरने के साथ भर्तियों के लिए जरूरतमंद ईडब्ल्यूएस (इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन) प्रमाणपत्र बनवा रहे हैं। इसके अलावा पेंशन, आवास सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के आवेदकों को शपथ पत्र देना पड़ता है। आय प्रमाणपत्र या ईडब्ल्यूएस बनवाने के लिए 10 रुपये के स्टांप पेपर की जरूरत पड़ रही है।
ई स्टांप वेंडर कई दिनों से लोगों से स्टांप पर छपी कीमत से ज्यादा वसूली कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को दरखा निवासी शिक्षक विनोद कुमार पांडेय अमेठी तहसील परिसर में स्टांप वेंडर के यहां 10 और 20 रुपये का स्टांप पेपर लेने पहुंचे। स्टांप विक्रेता ने पंजीकरण करते हुए 10 और 20 रुपये का ई स्टांप निकाला। वेंडर ने 10 का स्टांप 20 रुपये में और 20 रुपये का स्टांप 30 रुपये में दिया।
विज्ञापन
इसी वेंडर के यहां मिले छात्र प्रशांत सिंह ने बताया कि 10 रुपये का स्टांप पेपर लेने के लिए उन्हें दोगुनी कीमत चुकानी पड़ी।
वहीं आयुष त्रिपाठी ने बताया कि 50 रुपये का स्टांप पेपर खरीदा, जिसके लिए उन्हें 20 रुपये अधिक देने पड़े। इसके अलावा शिक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्होंने तहसील के वेंडर संतकुमार के यहां से 100 रुपये का स्टांप खरीदा, जो उन्हें 130 रुपये का मिला।
धर्मेंद्र ने बताया कि उन्हें 500 रुपये का एक और स्टांप लेना था, लेकिन वेंडर ने कहा कि 650 रुपये का मिलेगा। तहसील में स्टांप वेंडर लोगों से मनमानी कीमत वसूल रहे हैं। संबंधित अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी अंजान बने हुए हैं।