फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Staff absent, not even food for pregnant women

Amethi News: स्टाफ नदारद, प्रसूताओं को खाना तक नहीं

Mon, 17 Jul 2023 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Staff absent, not even food for pregnant women
बाजार शुकुल (अमेठी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजार शुकुल में भर्ती प्रसूताओं को खाना नहीं मिल रहा। स्टाफ नर्स व वार्ड बॉय भी ड्यूटी से गायब रहते हैं। यह हालात सामने आए सोमवार को सीएमओ के निरीक्षण में। नाराज सीएमओ ने फिलहाल अनुपस्थित मिले तीनों स्टाफ का वेतन रोकने का निर्देश अधीक्षक को दिया है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों की मनमानी से स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित हो रहीं हैं। नवागत सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह सोमवार दोपहर बाद अचानक बाजार शुुकुल सीएचसी पहुंच गए। सीएमओ ने फार्मासिस्ट से दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी लेते हुए काउंटर पर दवा लेने आए मरीजों से भी जानकारी ली। इस दौरान मरीजों ने बताया कि दवा अंदर से मिली है। अस्पताल परिसर की सफाई व्यवस्था, टीकाकरण, आपात कालीन कक्ष, वार्ड, पैथोलॉजी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। जिस पर अधीक्षक को सुधार का निर्देश दिया। उपस्थिति रजिस्टर निरीक्षण से स्टाफ नर्स अनुराधा, सबा बानो व वार्ड बॉय सुरेंद्र अनुपस्थित मिले। तीनों स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन रोकने का आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान ही सीएचसी में प्रसूताओं को नाश्ता व भोजन नहीं देने का मामला संज्ञान में आया तो सीएमओ नाराज हो गए। सीएमओ ने अधीक्षक को फटकार लगाते हुए प्रसूताओं के लिए नाश्ता व भोजन व्यवस्था सुचारू रूप से करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक डॉ. सुधीर कुमार वर्मा समेत सभी चिकित्सक व अन्य कर्मचारी मौजूद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed