फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Stadium Training Team crowned champions.

Amethi News: स्टेडियम ट्रेनिंग टीम बनी चैंपियन

Sun, 30 Aug 2026 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 30 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Stadium Training Team crowned champions.
 डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में हॉकी खेलते ​खिलाड़ी । स्रोत : विभाग
अमेठी सिटी। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित अंडर-14 बालक वर्ग हॉकी प्रतियोगिता में स्टेडियम ट्रेनिंग की टीम विजेता रही। शनिवार को हुए फाइनल मुकाबले में स्टेडियम ट्रेनिंग टीम ने माइंड पब्लिक स्कूल को 3-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। ˘
विज्ञापन



प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि फूलचंद कश्यप, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं अंतरराष्ट्रीय निर्णायक दीपक कुमार हलदर और उपक्रीड़ाधिकारी अरविंद सिंह कुशवाहा ने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। सेमीफाइनल मुकाबलों में जीत दर्ज कर स्टेडियम ट्रेनिंग और माइंड पब्लिक स्कूल की टीम फाइनल में पहुंची थी।
विज्ञापन



जूनियर बालक-बालिका वर्ग की भारोत्तोलन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में प्रतिभा दिखाई। बालिका वर्ग में 49 किलो में ऋतु सिंह, 69 किलो में पूनम यादव और 69 किलो से अधिक में तविष्का कलेनिया प्रथम रहीं। बालक वर्ग में 45 किलो में अयान खान, 56 किलो में पवन कुमार और 56 किलो से अधिक में शुभम भट्ट ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



समापन समारोह में अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन खिलाड़ी कोमल खान और राष्ट्रीय पदक विजेता प्रियंका ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed