{"_id":"68b0a107732e6c230a0d58f5","slug":"sri-krishnas-barhi-celebrated-with-great-pomp-prasad-distributed-amethi-news-c-96-1-ame1008-147348-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण की बरही, बांटा प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण की बरही, बांटा प्रसाद
Fri, 29 Aug 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
शाहगढ़। भगवान श्रीकृष्ण की बरही नंदमहर धाम में धूमधाम से मनाई गई। आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ प्रसाद वितरित किया गया। पंडाल और मंदिर परिसर भगवान श्रीकृष्ण की जय-जयकार से गूंजता रहा।
नंदमहर धाम में मंगलवार को शुरू हुआ रामचरित मानस का पाठ बुधवार को हवन-पूजन के साथ संपन्न हुआ। बृहस्पतिवार दोपहर गायक शिवप्रसाद ने साथियों संग भजन गाए। बड़ी संख्या में मौजूद भक्तजन भजन सुन कर मंत्रमुग्ध हो गए। पंडाल और मंदिर परिसर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम समापन के बाद पुजारी भरतनंद महाराज ने महाआरती के बाद नंद बाबा को भोग चढ़ाया।
इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इसमें केशवपुर, नदियांवा, बाजारशुकुल, जगदीशपुर, मुसाफिरखाना, गौरीगंज, अमेठी सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। कार्यक्रम में यादव महासभा जिलाध्यक्ष मनोज यादव, भूपेंद्र शुक्ला, गिरीश यादव, साहब बक्श, विजय प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर मुसाफिरखाना के अढ़नपुर बाजार में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष बृजेश अग्रहरि के नेतृत्व में हवन-पूजन के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर रामपियारे, अशोक, घेराऊ, रवींद्र, रमाशंकर, रामप्रकाश, श्रीराम, हरीराम, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।