फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   SPs protested against the budget with rattles

Amethi News: सपाइयों ने झुनझुना बजा किया बजट का विरोध

Fri, 21 Feb 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 21 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
SPs protested against the budget with rattles
अमेठी। सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की ओर से पेश किए गए आम बजट को लेकर जनहित का बजट नहीं होने पर आक्रोश जताया है। आम बजट के विरोध में कार्यकर्ताओं ने झुनझुना बजाकर विरोध जताया।
विज्ञापन



सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं व युवाओं ने झुनझुना बजाकर विरोध जताया। सपा नेता ने कहा कि यह बजट छात्र, नौजवान, किसान विरोधी है। इस बजट से आम आदमी को झुनझुना ही मिला है। किसानों की समस्याओं पर सरकार का कोई ध्यान नहीं गया है। सरकार की गलत व जनविरोधी नीतियों के कारण प्रदेश की जनता महंगाई व भ्रष्टाचार से त्रस्त है। प्रदेश की भाजपा सरकार की ओर से विधानसभा में लाया गया बजट पूंजीपतियों व चंद उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने वाला बजट है।
विज्ञापन



खासकर युवा व शिक्षित बेरोजगारों को लेकर कोई उपाय न होने से युवा निराश हैं। शिक्षा चिकित्सा व रोजगार के मामले में प्रदेश लगातार पिछड़ता जा रहा है। किसानों की समस्या खाद, बीज, पानी व बिजली के साथ ही निराश्रित गोवंशों की समस्या के निदान के लिए भी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इस दौरान हिमांशु प्रजापति, कन्हैया लाल, राजाराम, सूरज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed