{"_id":"632600a4507a7447664ff79b","slug":"special-train-will-be-run-for-festivals-amethi-news-lko648796335","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sepcial Train: दिल्ली से लौटने वालों को मिलेगी सुविधा, त्योहारों पर परदेसियों को घर पहुंचाएगी स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sepcial Train: दिल्ली से लौटने वालों को मिलेगी सुविधा, त्योहारों पर परदेसियों को घर पहुंचाएगी स्पेशल ट्रेन
Sun, 18 Sep 2022 04:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 04:06 PM IST
सार
दीपावली पर घर लौटने वालों को सुविधा मिलेगी। स्पेशल ट्रेनें चार अक्तूबर से आठ नवंबर तक मंगलवार वाराणसी तो बुधवार को दिल्ली से चलेंगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
विजय दशमी से लेकर दीपावली पर्व तक दिल्ली से घर आने वाले परदेसियों को यात्रा में सुविधा मिलेगी। सभी ट्रेनों में आरक्षित सीट फुल होने के बाद विभाग ने फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया है। स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को वाराणसी से दिल्ली तो बुधवार को दिल्ली से वाराणसी के लिए प्रस्थान करेगी। ट्रेन का ठहराव अमेठी स्टेशन पर होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, मालदा टाउन, न्यू फरक्का व गरीब रथ ट्रेन से जिले के लोग दिल्ली की यात्रा करते हैं। विजय दशमी व दीपावली पर्व परदेसी परिवार के साथ मनाना चाहते हैं। ऐसे में पर्व पर सभी ट्रेनों में सीट फुल होने के बाद परदेसी निराश थे।
विज्ञापन
पर्व पर यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए रेलवे ने चार अक्टूबर से आठ नवंबर तक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया है। विभाग की ओर से जारी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों में शामिल वाराणसी-आनंद विहार टर्मिनल सुपर फास्ट ट्रेन लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक पर संचालित होगी। यह ट्रेन सप्ताह में प्रत्येक मंगलवार को वाराणसी से शाम 7:30 बजे रवाना होकर रात दस बजे अमेठी में ठहराव के साथ रायबरेली, लखनऊ, बरेली व मुरादाबाद होते हुए बुधवार सुबह 9:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) पहुंचेगी।
विज्ञापन
इसी तरह प्रत्येक बुधवार को यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) से शाम 6:15 बजे रवाना होकर मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली होते हुए गुरुवार सुबह 5:00 बजे अमेठी स्टेशन पर दो मिनट ठहराव के साथ प्रतापगढ़, भदोही होते हुए 8:05 बजे वाराणसी पहुंचेगी। फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का ठहराव अमेठी स्टेशन पर होने से जिले वासियों को भी ट्रेन पर यात्रा करने की सुविधा मिलेगी।
मिलेगी सहूलियत : सीएमआई
रेलवे के मुख्य कॉमर्शियल अफसर दीन दयाल शुक्ल ने बताया कि फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन संचालित होगी। ट्रेन सप्ताह में एक दिन अप तो एक दिन डाउन में संचालित होने तथा अमेठी, रायबरेली व प्रतापगढ़ में ठहराव होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी।