फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Special train to visit pilgrimage sites of South India

दक्षिण भारत के तीर्थ स्थलों का दर्शन कराएगी विशेष ट्रेन

Sat, 13 Nov 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Special train to visit pilgrimage sites of South India
अमेठी। तीर्थराज प्रयाग की नगरी से भारत दर्शन विशेष ट्रेन का संचालन 27 नवंबर को होगा। आईआरसीटीसी की ओर से संचालित इस ट्रेन में श्रद्धालुओं को 13 दिन की यात्रा के दौरान रामेश्वरम, मल्लिकार्जुन, पद्मनाभ मंदिर, मीनाक्षी मंदिर सहित समेत अन्य तीर्थ स्थलों के दर्शन होंगे। ट्रेन का ठहराव प्रयागराज, संगम प्रयाग, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, इटावा, भिंड, ग्वालियर व झांसी होगा। इन स्टेशनों से यात्री विशेष ट्रेन में बैठ सकेंगे।
विज्ञापन

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों के लिए 24 अगस्त और 21 अक्टूबर को विषेष ट्रेन का संचालन किया था। ट्रेन में मौजूद सुविधाओं को देखते हुए यात्रियों ने अन्य पर्यटक स्थलों पर भी विशेष ट्रेनों के संचालन की मांग की थी। यात्रियों की मांग पर आईआरसीटीसी द्वारा दक्षिण भारत दर्शन के लिए 27 नवंबर से नौ दिसंबर तक 13 दिनों की यात्रा का रूट चार्ट तैयार किया है।
विज्ञापन

तीर्थ स्थलों का भ्रमण करने के बाद नौ दिसंबर को ट्रेन वापस लौटेगी। 12,285 रुपए की धनराशि में 12 रात एवं 13 दिनों के पैकेज में श्रद्धालु/ यात्री दक्षिण भारत स्थित रामेश्वरम (रामनाथ स्वामी मंदिर), कन्याकुमारी, तिरुचुरापल्ली (रंगनाथ स्वामी मंदिर), मदुरई (मीनाक्षी मंदिर), कोवलम बीच, तिरुवनंतपुरम (पद्मनाभ मंदिर), तिरुपति स्थित श्री पद्मावती मंदिर, श्री कपिलेश्वरा स्वामी मंदिर, इस्कॉन मंदिर, श्री कालाहस्ती मंदिर के साथ मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग( कुरनूल टाउन) का दर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन में बैठने की सुविधा प्रयागराज के सूबेदारगंज, प्रयाग जंक्शन, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, इटावा, भिंड, ग्वालियर एवं झांसी स्टेशन पर ठहराव के दौरान होगी। यात्रा के दौरान नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि का शाकाहारी भोजन मिलेगा। इसके साथ ही स्थानीय यात्री बसों द्वारा भ्रमण तथा तीर्थ स्थलों पर धर्मशाला में ठहरने की व्यवस्था शामिल रहेगी।

इच्छुक श्रद्धालु यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट के साथ ही पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय से संपर्क कर ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। रेलवे स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद शहबाज मुजफ्फर ने बताया कि उत्तर रेलवे लखनऊ आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा द्वारा पत्र जारी कर यात्रा के संबंध में पूरी जानकारी दी गई है। उक्त विशेष ट्रेन का ठहराव अमेठी स्टेशन पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed