फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Special train frequency extended till 31st July

Amethi News: 31 जुलाई तक बढ़ा स्पेशल ट्रेन का फेरा

Tue, 09 Jul 2024 03:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 09 Jul 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Special train frequency extended till 31st July
अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक के यात्रियों को फिलहाल सूरत व मुंबई की यात्रा में सहूलियत मिलती रहेगी। रेल विभाग ने विशेष ग्रीष्मकालीन ट्रेन के संचालन के फेरे बढ़ा दिए हैं। ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को अप व डाउन में अमेठी में ठहराव के साथ संचालित होगी। ट्रेन में आरक्षित सीटों की बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन

सूरत व मुंबई में नौकरी व व्यवसाय करने वाले जिले के लोगों को यहां आने-जाने में असुविधा होती है। मुंबई के लिए जिले से एकमात्र ट्रेन उद्योग नगरी (प्रतापगढ़ से लोकमान्य तिलक टर्मिनल) है। इस ट्रेन से लोग मुंबई की यात्रा कर लेते थे, लेकिन सूरत के लिए सीधे जिले से गुजरने वाले ट्रैक पर एक भी ट्रेन नहीं थी। सूरत के साथ मुंबई की यात्रा करने वाले यात्रियों को लखनऊ या प्रयागराज जंक्शन से ट्रेन पकड़नी पड़ती थी। लोगों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने तीन मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया था। यात्रियों की मांग पर रेलवे ने 31 जुलाई तक ट्रेन के संचालन के फेरे में वृद्धि की है। इससे लोगों को यात्रा में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

प्रत्येक शुक्रवार को चलेंगी अप व डाउन ट्रेन
ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को वाराणसी से अपराह्न 2:30 बजे रवाना होकर भदोही, जंघई, प्रतापगढ़ होते हुए शाम 5:48 बजे अमेठी में ठहराव के साथ रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, कन्नौज, फर्रुखाबाद, भोगांव, मैनपुरी, शिकोहाबाद, टूंडला, आगरा, अछनेरा, भरतपुर, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम, बड़ोदरा, सूरत, वापी, बोरीवली होते हुए रविवार भोर 4:35 बजे मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में बुधवार को मुंबई सेंट्रल से रात 10:50 बजे रवाना होकर शुक्रवार सुबह 5:46 बजे अमेठी में ठहराव के साथ 10:30 बजे वाराणसी पहुंचेगी। मुंबई-वाराणसी स्पेशल ट्रेन चलने के बाद यात्रियों को सूरत व मुंबई जाने के लिए लखनऊ या प्रयागराज रेलवे स्टेशन की भाग-दौड़ से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलेगी यात्रियों को सुविधा
ट्रेन का ठहराव अमेठी स्टेशन के साथ ट्रैक के विभिन्न स्टेशनों पर होगा। ऐसे में जिले के साथ ही ट्रैक के अन्य स्टेशनों के यात्रियों को सूरत व मुंबई के लिए सीधे ट्रेन की सुविधा मिलने से यात्रा में सहूलियत मिलेगी। यात्री ट्रेन में आरक्षित टिकट की बुकिंग करा कर अपनी यात्रा को सुगम बना सकते हैं। -रेखा शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed