फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Special ring train will also provide darshan of Ayodhya Dham along with Kumbh.

Amethi News: कुंभ संग अयोध्या धाम के भी दर्शन करवाएगी स्पेशल रिंग ट्रेन

Tue, 21 Jan 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 21 Jan 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Special ring train will also provide darshan of Ayodhya Dham along with Kumbh.
अमेठी सिटी। रेलवे ने जिलेवासियों के लिए महाकुंभ संग अयोध्या धाम दर्शन की राह आसान कर दी है। स्पेशल रिंग ट्रेन जिले से गुजरने रेल ट्रैक के सभी स्टेशनों पर ठहराव संग प्रतिदिन संचालित होगी। अब तक लोग मजबूरी में केवल लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर से ही यात्रा करते थे। लेकिन स्पेशल रिंग ट्रेन का जिले में भी ठहराव होगा जिससे जिलेवासी अब एकसाथ कुंभ और अयोध्या की यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन




अभी तक फुरसतगंज, जायस, कासिमपुर, बनी, गौरीगंज, तालाखुजरी, अमेठी, मिसरौली व सहजीपुर रेलवे स्टेशन से सिर्फ दिन में संचालित लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर का सहारा लेना पड़ रहा है। इस ट्रेन से प्रयागराज पहुंचने के बाद लोगों को दूसरे मार्ग से अयोध्या दर्शन करने के बाद सड़क मार्ग से वापस लौटना पड़ रहा था। ऐसे में लोगों को समय संग अधिक पैसा भी खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन




यही परेशानी दूर करने के लिए रेलवे ने अयोध्या कैंट-लखनऊ-रायबरेली -प्रतापगढ़-प्रयागराज स्पेशल रिंग ट्रेन का संचालन शुरू किया है। यह ट्रेन गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर शाम 6:14 बजे आकर सभी स्टेशनों पर ठहराव करते हुए प्रतापगढ़ के रास्ते रात 9:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। प्रयागराज संगम से सुबह 5:35 बजे रवाना होकर सुल्तानपुर होते हुए ट्रेन 10:10 बजे अयोध्या होते हुए लखनऊ के रास्ते शाम को दोबारा गौरीगंज आएगी। रामदीन, रमेश कुमार व सुशील कुमार ने बताया कि ट्रेन से जिले के लोगों को एक साथ संगम और अयोध्या धाम के दर्शन सुलभ हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed