{"_id":"60cf80668ebc3e32ca1ee24d","slug":"special-communicable-disease-control-month-will-start-from-july-1-amethi-news-lko5833839130","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जुलाई से शुरू होगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जुलाई से शुरू होगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में एक जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह मनाया जाएगा।
11 विभागों को आपस में समन्वय स्थापित कर इस अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। अभियान के दौरान दिमागी बुखार, मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, टीबी और कोविड जैसे संचारी रोगों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह के दौरान दिमागी बुखार और अन्य संचारी रोगों की निगरानी की जाएगी। बुखार के रोगियों को चिह्नित कर अस्पताल भेजवाया जाएगा।
आशा, आंगनबाड़ी और एएनएम जिन लक्षणयुक्त मरीजों की सूची देंगी उन सभी मरीजों की जांच कराई जाएगी। संभावित क्षय रोगियों की जांच करवा कर उनका इलाज करवाया जाएगा।
विज्ञापन
बीमार लोगों के लिए निशुल्क परिवहन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान मच्छरों के लार्वा को नष्ट किया जाएगा और फॉगिंग करवाई जाएगी।
सीएमओ ने बताया कि इस दौरान नगर विकास विभाग नगरीय क्षेत्र में शुद्ध पेयजल, साफ-सफाई, मच्छरों की रोकथाम, संवेदनशील क्षेत्रों को खुले में शौच से मुक्त कराना और नाला-नालियों की साफ-सफाई कराएगा।
पंचायती राज विभाग व ग्राम्य विकास विभाग जन जागरूकता, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, वेक्टर कंट्रोल और वातावरणीय स्वच्छता बनाने का प्रयास करेंगे।
पशुपालन विभाग को सूकरबाड़ों को आबादी से दूर करवाने, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग को कुपोषित बच्चों के चिह्नांकन व उन्हें पुष्टाहार वितरित करने के अलावा जनजागरूकता व संवेदीकरण, दिमागी बुखार के दिव्यांग बच्चों को योजनाओं का लाभ दिलवाने को कहा गया है।
शिक्षा विभाग को व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए जनजागरूकता अभियान व संवेदीकरण, चिकित्सा शिक्षा विभाग को बीमारियों की जांच के लिए प्रयोगशाला प्राविधिक प्रशिक्षण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा दिमागी बुखार के दिव्यांग रोगियों को योजनाओं का लाभ दिलवाने, कृषि एवं सिंचाई विभाग को मच्छरों के प्रजनन पर रोक लगाने, सूचना विभाग को प्रचार-प्रसार और उद्यान विभाग को मच्छर रोधी पौधों के रोपण जैसी गतिविधियां संचालित करने का निर्देश दिया गया है।