{"_id":"6a36e5088b37af570102c5a7","slug":"sp-state-president-met-the-aggrieved-family-amethi-news-c-96-1-ame1012-168706-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पीड़ित परिवार से मिले सपा प्रदेश अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पीड़ित परिवार से मिले सपा प्रदेश अध्यक्ष
Sun, 21 Jun 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
अमेठी के दलशाहपुर गांव में पीड़ित परिवार से मुलाकात करते सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल। -संवा
अमेठी। सैदपुर के दलशाहपुर गांव में किसान रामफली पाल की हत्या के बाद शनिवार को सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
प्रदेश अध्यक्ष ने मृतक के परिजनों को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। उन्होंने परिवार के सदस्यों से घटना की जानकारी ली और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। अमेठी की विधायक महाराजी प्रजापति ने भी पीड़ित परिवार को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी।
इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि अरुण प्रजापति, सपा जिलाध्यक्ष रामउदित यादव, जयसिंह प्रताप सिंह, पिंटू यादव, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे। गांव में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस और पीएसी तैनात रही।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
दलशाहपुर गांव में मीडिया से बातचीत के दौरान सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है और अपराधियों में कानून का भय नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि घर में घुसकर सपा बूथ एजेंट के पिता की हत्या कर दी गई, जो बेहद दुखद घटना है। राममंदिर से जुड़े हालिया घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ देख रही है। अयोध्या के चुनाव परिणामों का जिक्र करते हुए कहा कि वहां की जनता ने अपने मत के माध्यम से संदेश दिया है।