फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   SP leaders protested with children outside the closed school

Amethi News: सपा नेताओं ने बच्चों के साथ बंद स्कूल के बाहर किया प्रदर्शन

Sat, 19 Jul 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 19 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
SP leaders protested with children outside the closed school
भादर के पूरे भोजई प्राथमिक विद्यालय के सामने बच्चों के साथ प्रदर्शन करते सपा नेता। संवाद
अमेठी। समाजवादी पार्टी के नेता जयसिंह प्रताप यादव ने भादर ब्लॉक के खाझा ग्रामसभा के बंद प्राथमिक विद्यालय पूरे भोजई मिश्र स्कूल के सामने शुक्रवार को बच्चों व अभिभावकों के साथ नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार को चेताया कि पाठशाला चाहिए, मधुशाला नहीं।
विज्ञापन





सपा नेता ने कहा कि जब तक सरकार स्कूल विलय का फरमान वापस नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वर्तमान सरकार गरीबों, कमजोरों, पिछड़े, दलित के बच्चों को शिक्षा से वंचित कर उन्हें मानसिक गुलाम बनाना चाहती है। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के बनाए गए संविधान में बच्चों को शिक्षा का जन्मसिद्ध अधिकार दिया गया है। संविधान विरोधी सरकार पाठशाला बंद कर गांवों में चौराहे-चौराहे मधुशाला खोलने का काम कर रही है। स्कूल को गांव से दूर कर गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन



अभिभावक मनु पाल ने कहा कि गरीब परिवार के बच्चों की शिक्षा का माध्यम सरकारी स्कूल है। यह सरकार देश के भविष्य को शिक्षा से वंचित करना चाहती है। इस मौके पर बृजेश यादव, राकेश कोरी, रोहित शर्मा, मो.शाहिद, चंद्रकांत पाल, संजय, सूरज, छोटेलाल, रामदेव कोरी, विजय कोरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed