Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Somewhere the purchasing centers are closed and somewhere there are thousands of problems.

Amethi News: कहीं क्रय केंद्र बंद तो कहीं मुश्किलें हजार

Fri, 29 Nov 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 29 Nov 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Somewhere the purchasing centers are closed and somewhere there are thousands of problems.
अमेठी सिटी। जिम्मेदार अफसरों के तमाम दावों के बावजूद धान खरीद का सिस्टम बेपटरी नजर आ रहा है। बृहस्पतिवार को अमर उजाला ने पड़ताल की तो कई बड़ी खामियां देखने को मिलीं। सरकारी फाइलों में सब दुरुस्त किया जा रहा है, लेकिन धरातल पर धान खरीद बेपटरी नजर आ रही है। कहीं क्रय केंद्र बंद मिले तो कहीं मुश्किलें हजार थीं। कई जगह किसानों का धान दूसरे दिन खरीदा गया, जिससे किसानों को इंतजार कर मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कुछ जगहों पर बोरों की कमी तो कुछ स्थानों पर व्यवस्थाएं गड़बड़ दिखीं।
विज्ञापन





फैक्ट फाइल
1,32,138 हेक्टेयर में बोया गया धान।
32,82,696 मीट्रिक टन धान उत्पादन की संभावना।
2300 रुपये में खरीदा जा रहा सामान्य प्रजाति का धान।
प्रति हेक्टेयर 33.20 क्विंटल खरीद की योजना।



क्रय केंद्र
विपणन शाखा के 42,
पीसीएफ के 20,
यूपीएसएस के नौ,
पीसीयू के 16
एफसीआई व मंडी परिषद के दो-दो क्रय केंद्र





दो दिन बाद आया तौल का नंबर
गौरीगंज के असैदापुर स्थित विपणन शाखा परिसर में दो क्रय केंद्र हैं। सुबह 11:00 बजे क्रय केंद्र पर ऐठा गांव के किसान मोहम्मद शमीम के धान की खरीद हो रही थी। किसान ने बताया कि बुधवार को तौल का नंबर मिला था, लेकिन भीड़ होने से तौल नहीं हो पाई। आज सुबह से तौल चल रही है। क्रय केंद्र पर असैदापुर गांव निवासी राजेश तिवारी के धान की तौल हो रही थी। राजेश ने बताया कि बुधवार के लिए नंबर मिला था, लेकिन दूसरे दिन बृहस्पतिवार को तौल हुई। केंद्र प्रभारी पंकज यादव ने बताया कि पहले क्रय केंद्र पर अब तक 48 किसानों से 3474.40 क्विंटल व दूसरे केंद्र पर 51 किसानों से 3535.20 क्विंटल धान खरीद हो चुकी है। बताया कि नेटवर्क की परेशानी से आधार प्रमाणीकरण में समय लगने से कुछ दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन




बंद रहा सिंदुरवा धान क्रय केंद्र
जगदीशपुर में साधन सहकारी समिति सिंदुरवा क्रय केंद्र बृहस्पतिवार दोपहर 12.41 बजे बंद रहा। केंद्र प्रभारी शहरयार ने फोन पर बताया कि बैंक के काम से जा रहे हैं। क्रय केंद्र परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। चौकीदारी जसीम ने बताया कि धान की तौल रात में की जाती हैं। इसी बीच डीएपी लेने आए गांव के किसान रामसमुझ क्रय के बंद होने से खाद लिए बगैर वापस लौट गए। मामले में जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजेश्वर सिंह ने बताया कि केंद्र बंद होने की जानकारी नहीं थी। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






किसानों की आमद अभी कम
फुरसतगंज के बहादुरपुर विकासखंड की साधन सहकारी समिति पर दो स्थानों पर जमीन पर धान का ढेर लगा था। एक किसान के धान की खरीद हो रही थी। परिसर में पेयजल के लिए हैंडपंप तो लगा था, लेकिन वहां गंदगी थी। प्रसाधन की कोई व्यवस्था नहीं है। क्रय केंद्र पर अब तक नौ किसानों द्वारा 640 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। यहां कम किसान धान बेचने आ रहे हैं।



तौल के लिए करना पड़ रहा इंतजार
शाहगढ़ क्षेत्र के रामशाहपुर में दो क्रय केंद्र हैं। यहां धान बेचने के लिए किसानों की भीड़ लग रही है। पल्लेदारों की कमी से धान खरीद तेजी से नहीं हो पा रही है। क्रय केंद्र पर बृहस्पतिवार को चंदौकी गांव निवासी मायाश्वरी देवी के धान की खरीद चल रही थी। दूसरे क्रय केंद्र का हाल भी एक जैसा नजर आया। क्रय केंद्र प्रभारी महेश आनंद पांडेय ने बताया कि पंजीकृत किसानों से टोकन सिस्टम से धान खरीद हो रही है। खरीद में समय लगने के कारण कभी-कभी पूरी तौल नहीं हो पाती तो दूसरे दिन धान की खरीद की जाती है।




सत्थिन धान क्रय पर ताला बंद
बाजारशुकुल विकास खंड के सत्थिन स्थित धान क्रय केंद्र पर बृहस्पतिवार को ताला बंद मिला। वहां मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि क्रय केंद्र कब संचालित होता है, इसकी कोई जानकारी नही है। एक महिला ने कहा कि चौकीदार की तबीयत खराब होने के बाद उसका इलाज कराने की बात कहते हुए प्रभारी गए हैं। किशनी साधन सहकारी समिति पर बृहस्पतिवार को धान तौल हो रही थी। यहां पहुंचे किसान शिव पूजन ने बताया कि धान बेचने के लिए बोरा लेने आए थे। लेकिन बोरा नहीं होने के कारण वापस जाना पड़ रहा है। केंद्र प्रभारी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि 20 किसानों से दो हजार क्विंटल धान की खरीद की गई है।




बंद क्रय केंद्रों की करवाई जाएगी जांच
जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजेश्वर सिंह ने बताया कि धान खरीद चल रही है। टोकन सिस्टम से धान खरीदने का निर्देश दिया गया है। नियमित क्रय केंद्र का निरीक्षण किया जा रहा है। क्रय केंद्र बंद होने की जानकारी नहीं है। क्रय केंद्रों पर सुविधाओं की कमी व बंद होने की जांच करवाई जाएगी। जांच के बाद गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed