{"_id":"68d2ee932899213ea20f2048","slug":"solve-the-problems-of-the-cowshed-amethi-news-c-96-1-ame1002-149033-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गोशाला की समस्याएं दूर कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गोशाला की समस्याएं दूर कराएं
Wed, 24 Sep 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते ग्राम प्रधान। स्त्रोत : प्रधान
अमेठी सिटी। गोशाला संचालन में आ रहीं दिक्कतों को दूर कराने की मांग को लेकर मंगलवार को विभिन्न ब्लॉकों के ग्राम प्रधान कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रधानों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा और समस्याओं के समाधान की मांग की।
ग्राम प्रधानों ने बताया कि गोशाला का संचालन करते हुए चार वर्ष छह माह बीत चुके हैं, लेकिन अब तक जिला स्तर पर अधिकारियों के साथ कोई बैठक नहीं हुई। उन्होंने कहा कि महीने में एक बैठक अवश्य होनी चाहिए, ताकि वास्तविक समस्याओं का समाधान संभव हो सके। ज्ञापन में कहा गया कि पशुओं के भरण-पोषण के लिए शासन से मिलने वाली राशि समय पर उपलब्ध नहीं हो रही है। वर्तमान में 20 सितंबर तक तीन माह का भुगतान लंबित है। इस स्थिति के चलते पशुओं की देखभाल में कठिनाई हो रही है।
प्रधानों ने कहा कि केवल अमेठी जिले में पूलिंग राशि बंद की गई है, जबकि अन्य जिलों में यह व्यवस्था जारी है। ऐसे में लंबित पूलिंग धनराशि उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही गोशाला संचालित करने वाली ग्राम पंचायतों को मनरेगा कार्यों में 60-40 अनुपात की छूट दिए जाने और सामग्री भुगतान में वरीयता देने की मांग भी उठाई गई। कलेक्ट्रेट में पंडरी ग्राम प्रधान अश्विनी, पहाड़गंज के युद्धनाथ मौर्य, सुल्तानपुर की आरती, दांदूपुर के रामकिशोर, रतापुर के जितेंद्र, त्रिलोकपुर की सुनीता यादव, संसारीपुर की रीता सिंह सहित कई प्रधान मौजूद रहे।