फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Solution to every doubt in Shri Ram Katha

Amethi News: श्रीराम कथा में हर संशय का समाधान

Mon, 03 Nov 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 03 Nov 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Solution to every doubt in Shri Ram Katha
गौरीगंज के नेमधर पंडित का पुरवा में श्रीराम कथा सुनतीं महिलाए। आयोजक
अमेठी सिटी। जीवन के हर संशय का समाधान श्रीराम कथा में निहित है। रामचरितमानस में नौ दिन में नौ प्रश्नों के उत्तर मिलते हैं जिनमें निर्गुण ब्रह्म के सगुण होने का रहस्य, राम जन्म का उद्देश्य, बाल्यकाल, विवाह, वनगमन और राक्षसों के संहार की लीलाएं सम्मिलित हैं। ये बातें उज्जैन के महामृत्युंजय पीठाधीश्वर आचार्य प्रणवपुरी महाराज ने गौरीगंज के नेमधर पंडित का पुरवा में आयोजित श्रीराम कथा के दूसरे दिन रविवार को कहीं।
विज्ञापन



प्रवाचक ने कहा कि कथा से भक्त और भगवान का संबंध दृढ़ होता है। प्रभु का स्मरण होने पर आंखों से आंसू अपने आप झरते हैं। मन के विकारों का खारा जल केवल प्रभु नाम से ही बाहर आता है। कथा का श्रवण मनुष्य के जीवन को पवित्र और उद्देश्यपूर्ण बनाता है। उन्होंने भगवान शंकर-पार्वती विवाह प्रसंग से कथा का प्रारंभ किया और नारद, रावण आदि के जन्म प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया।
विज्ञापन



प्रवाचक ने बताया कि राजा प्रताप भानु को श्राप मिलने पर उन्होंने ब्राह्मणों को भोजन कराया, तभी आकाशवाणी हुई कि भोजन अशुद्ध है। श्रापवश प्रताप भानु ने अगले जन्म में रावण के रूप में जन्म लिया। उनके साथ कुंभकर्ण और विभीषण ने भी कठोर तप किया। उन्होंने बताया कि कुंभकर्ण ने इंद्रासन के स्थान पर निद्रासन मांगा, जबकि विभीषण ने प्रभु भक्ति का वरदान प्राप्त किया। इस मौके पर पंडित जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी मनीषी, तेज प्रताप सिंह, दलजीत सिंह, संतोष सिंह घाटमपुर, विक्रम पथिक, विजय किशोर तिवारी, लल्लन भेड़ी, उमाशंकर पांडेय, राकेश मटियारी, व्यास शुक्ला, केडी सरोज, विक्रम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed