{"_id":"668b0f50412ad68f39063cc4","slug":"so-monu-pasi-died-due-to-poison-amethi-news-c-96-1-ame1002-121681-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ...तो जहर से हुई मोनू पासी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ...तो जहर से हुई मोनू पासी की मौत
Mon, 08 Jul 2024 03:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 08 Jul 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। भाजपा पन्ना प्रमुख के हत्यारोपी मोनू पासी की जहर से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। विसरा जांच के लिए सुरक्षित किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने उसके शव का सुल्तानपुर स्थित गोमती नदी के घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया है। रविवार तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी थी।
भाजपा पन्ना प्रमुख अजय सिंह हत्याकांड की गुत्थी सुलझने के बजाय उलझती जा रही है। घटना में नामजद मुख्य आरोपी मोनू पासी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत और फरार चल रहे दूसरे आरोपी का सुराग नहीं लग पाना गुत्थी को उलझाता जा रहा है। क्षेत्र के कडेर गांव निवासी ग्राम प्रधान पवन कुमार सिंह के छोटे भाई व भाजपा पन्ना प्रमुख अजय सिंह की 28 जून को हत्या कर दी गई थी। ग्राम प्रधान की तहरीर पर बेनीपुर निवासी सागर वर्मा और छोटा रामनाथपुर निवासी मोनू पासी एवं अज्ञात के विरुद्ध पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था।
घटना में नामजद एवं फरार चल रहे आरोपी मोनू पासी का शव शनिवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। पुलिस ने उसके शव का चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मोनू की मौत जहर से होने की बात प्रकाश में आई है।
विज्ञापन
रविवार सुबह परिजन शव लेकर सुल्तानपुर गए, जहां गोमती नदी के तट पर शव का अंतिम संस्कार दिया। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि परिजनों ने सुल्तानपुर में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मोनू की मौत जहर से होने की बात प्रकाश में आई है। दूसरे नामजद आरोपी की तलाश में पुलिस टीम में जगह-जगह दबिश दे रही हैं।
प्रतापगढ़ में ढूंढ़ती रही पुलिस, गांव में मिला शव
शनिवार सुबह मृतक मोनू पासी के प्रतापगढ़ जनपद में देखे जाने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस की अलग-अलग टीमें मिली लोकेशन पर पहुंची उसके बाद अन्य स्थानों पर भी दबिश दी, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। पुलिस टीम में प्रतापगढ़ जनपद में अपनी कार्रवाई में जुटी थी कि शाम करीब 4:00 बजे सूचना मिली कि रामनाथपुर गांव में शव पड़ा मिला है। जब मृतक की फोटो पहुंची तो पुलिस को पता चला कि जिसे वह प्रतापगढ़ में ढूंढ रही है वह गांव के पास ही मृतक पड़ा मिला है।