फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   smriti visit in amethi

ग्रामीणों के प्रस्ताव पर होंगे सांसद निधि के कार्य : स्मृति

Mon, 09 May 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
smriti visit in amethi
31 : जगदीशपुर : दिछौली गांव में आयोजति चौपाल के दौरान लाभार्थी को प्रशस्त्रि पत्र देतीं केंद्रीय मं - फोटो : AMETHI
मुसाफिरखाना (अमेठी)। अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर आईं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को जनता के बीच एक महत्वपूर्ण घोषणा की। स्मृति ने कहा कि अब सांसद निधि के कार्य जनता से मिलने वाले प्रस्ताव के आधार पर तय होंगे। किसी भी गांव में आवश्यक विकास कार्यों को सांसद निधि आवंटित की जा सके इसके लिए ग्रामीणों की ओर से मिले लिखित प्रस्ताव का प्रशासन से सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे दादरा के हिंगलाज परिसर में आयोजित चौपाल में पहुंचीं। यहां लोगों की समस्या सुनने व उनका निस्तारण कराने के बाद स्मृति ने गांवों के विकास से जुड़ी बड़ी घोषणा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्मृति ने कहा कि मेरा यह प्रयास है कि मैं गांव-गांव जाकर ग्रामवासियों से स्वयं पूछूं कि अपने गांव में विकास को वे कौन सा काम कराना चाहते हैं। और
विज्ञापन

ऐसा कोई विकास का कार्य आप चाहते हैं गांव में तो मुझे लिखित में दे दीजिए। मैं उन प्रस्तावों को डीएम के पास भेज दूंगी। वहां से सत्यापन होने के बाद गांव के विकास कार्यों के लिए सांसद निधि आवंटित कर दी जाएगी। स्मृति ने लोगों का आह्वान किया कि वे अपने गांव में विकास कार्यों से जुड़े प्रस्ताव उन्हें दें जिससे इस योजना को मूर्त रूप दिया जा सके। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर ही निपटाई गईं अधिकांश शिकायतें
जगदीशपुर (अमेठी)। सोमवार को निर्धारित समय से 30 मिनट पहले विधानसभा क्षेत्र के दिछौली गांव पहुंचीं स्मृति ने खुली चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। चौपाल में आने वाली एक-एक शिकायत को उन्होंने न सिर्फ स्वयं पढ़ा बल्कि अफसरों के हवाले कर उनका तत्काल निस्तारण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
केंद्रीय मंत्री ने जिले के आला अधिकारियों के मौजूदगी में लोगों से यह भी जानने की कोशिश की कि शासन से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का उन्हें कितना लाभ मिल रहा है। सांसद ने ग्रामीणों से ग्राम्य विकास, पंचायतीराज व समाज कल्याण समेत तमाम योजनाओं के बारे में जानकारी ली।
स्मृति ने ग्रामीणों से गांव के विद्युतीकरण, आवास, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, स्वच्छ शौचालय निर्माण के अलावा प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के कायाकल्प की भी जानकारी ली। प्राथमिक स्वास्थ्य उप केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, बुजुर्ग, निराश्रित, महिला व दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान योजना की प्रगति, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, अंत्योदय कार्ड, पात्र गृहस्थी, सक्रिय जॉब कार्ड धारकों के बारे में भी पूछा। करीब दो घंटे तक चौपाल में लोगों की समस्या सुनने के साथ ही स्मृति ने मौके पर मौजूद अफसरों को सभी शिकायतों का त्वरित निस्तारण कर उन्हें भी अवगत कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर सभी विभागों के विभागाध्यक्षों के अलावा डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी दिनेश सिंह व सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर मौजूद रहीं।
दिया मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार
क्षेत्र की ग्राम पंचायत कपूरीपुर को पिछले दिनें वर्ष 2020-21 के मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चयनित किया गया था। यह पुरस्कार सेवाओं एवं सार्वजनिक वस्तुओं के वितरण में सुधार के लिए दिया जाता है। सोमवार को स्मृति ने ग्राम प्रधान उमापति तिवारी को सात लाख रुपये पुरस्कार का प्रमाण पत्र दिया। पुरस्कार पाकर उमापति पुलकित नजर आए।
दादरा में सम्मानित हुए विभिन्न योजना के लाभार्थी
मुसाफिरखाना (अमेठी)। दादरा गांव में आयोजित चौपाल में पहुंचने पर स्वागत कार्यक्रम के ठीक बाद स्मृति ईरानी द्वारा छह गर्भवती महिलाओं सुषमा, संगीता, राजकुमारी, रेनू, मिथिलेश और मंजीता की गोदभराई की गई। इसके साथ ही छह माह के पांच बच्चों अदिति, सार्थक, गुड़िया, अभय और तरु का अन्नप्राशन भी कराया गया। पांच प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थी नीतू, ममता, कौशल्या, निर्मला और मिथिलेश को आवास की चाभी सौंपी। मनरेगा में 100 दिन कार्य करने वाले पांच श्रमिकों अयोध्या, रामसेवक, रामजीत, चंद्रपाल और राम नरेश को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। स्वच्छ भारत मिशन के चार लाभार्थी, पेंशन के छह लाभार्थी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के पांच स्वयं सहायता समूह को प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया गया।
स्मृति ने रामनाथ पासी, सोना व नखरा को वृक्षारोपण के लिए पट्टे का आवंटन प्रमाणपत्र दिया। राम प्रतीत और राम सजीवन को स्मृति ईरानी ने कुम्हारी कला के लिए पट्टे का आवंटन प्रमाणपत्र दिया। सांसद ने लोगों से कहा कि गांव में किसी को बिजली, पेंशन, आवास, पेयजल जैसी समस्या हो तो, या किसी भी अधिकारी के खिलाफ कोई शिकायत हो तो आकर अपनी शिकायत दे दें। कलेक्टर भी साथ में हैं। शिकायतों को कलेक्टर को सौंप कर निराकरण कराया जाएगा।
तेरा नाम राहुल, इसलिए पूछना पड़ रहा हिसाब
जगदीशपुर (अमेठी)। दिछौली में आयोजित चौपाल से दादरा जाते समय स्मृति ईरानी का काफिला वारिसगंज चौराहे पर पर रुक कया। वाहन से उतरते ही स्मृति गन्ने का जूस निकाल रहे राहुल सरोज की दुकान पर पहुंच गईं। यहां स्मृति ने साथ रहे लोगों को अपने हाथ से गन्ने का जूस वितरित किया इसके बाद दुकानदार से हिसाब पूछकर उसका नकद भुगतान भी किया।
वारिसगंज चौराहे पर स्मृति को रुकता देख उनके साथ काफिले में मौजूद सभी गाड़ियां रुक गईं। देखते ही देखते आस पास के लोग भी जूस की दुकान पर जमा हो गए। स्मृति ईरानी ने दुकानदार रसे उसका नाम पूछा। दुकानदार ने अपना नाम राहुल बताया। स्मृति ने एक-एक कर 70 लोगों को गन्ने का जूस दुकानदार से लेकर अपने हाथों से सर्व किया। सांसद को अपने बीच में पाकर बाजार वासियों ने उनके साथ फोटो खिंचवाते हुए सेल्फी भी ली और बातचीत करने के बाद काफी उत्साहित नजर आए। इसके बाद स्मृति हंसी के मूड में आ गईं। हिसाब पूछते और चुटकी लेते हुए कहा कि तेरा नाम राहुल है इसलिए हिसाब पूछना पड़ रहा है। स्मृति की बातें सुन कर लोग हंस पड़े।
सांसद ने ग्राम प्रधान को लगाया गले
जगदीशपुर (अमेठी)। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने चौपाल कार्यक्रम के बाद वापसी में ग्राम प्रधान आभा गुप्ता का अभिवादन स्वीकार करते हुऐ उन्हें गले से लगा लिया। स्मृति द्वारा प्रेम से गले लगा लेने से आभा काफी प्रफुल्लित नजर आईं। (संवाद)
केंद्रीय मंत्री से पुलिस प्रताड़ना की शिकायत
संग्रामपुर (अमेठी)। अमेठी सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार शाम पांच बजे ब्लॉक के करनाईपुर गांव पहुंचीं। यहां सांसद चौपाल कार्यक्रम में शामिल हुईं। चौपाल के दौरान पहुंची मृतक अनिकेश की मां ने सांसद से पुलिस द्वारा धमकाने का आरोप लगाया। इससे नाराज सांसद ने एसपी को पूरे मामले की जांच कराने व दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
चार अप्रैल को घर से गायब भौसिंहपुर निवासी अनिकेश का शव 28 अप्रैल को थाने के पास स्थित एक जर्जर भवन में फांसी के फंदे से लटका मिला था। बमुश्किल हत्या का केस दर्ज करने के बाद से पुलिस पीड़ित परिवार को ही धमकाने में जुटी है। सोमवार को चौपाल में अनिकेश की मां ने स्मृति से पुलिस प्रताड़ना की शिकायत की तो सांसद ने एसपी को पूरे मामले की जांच कराने को कहा। कार्यक्रम में स्मृति ने पांच बच्चों का अन्न प्राशन कराने के बाद महिलाओं की गोदभराई भी की।

इसके बाद मनरेगा, व्यक्तिगत समतलीकरण, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशनष, दिव्यांग पेंशन धारकों को पत्र सौंपा। वही अधिक संख्या में अंत्योदय कार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी दिनेश सिंह, सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, एसडीएम अमेठी संजीव कुमार मौर्य समेत सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)

37 : संग्रामपुर : करनाईपुर में आयोजित चौपाल में शिकायतों की सुनवाई करतीं केद्रीय मंत्री। -संवाद

37 : संग्रामपुर : करनाईपुर में आयोजित चौपाल में शिकायतों की सुनवाई करतीं केद्रीय मंत्री। -संवाद- फोटो : AMETHI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed