{"_id":"5fe4cdf38ebc3e3e80596538","slug":"smriti-irani-will-come-today-amethi-news-lko556592771","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज अमेठी आएंगी स्मृति ईरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज अमेठी आएंगी स्मृति ईरानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। केंद्र सरकार की वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी आएंगी। उनका यह दौरा तीन दिवसीय होगा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगी।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शुक्रवार सुबह दिल्ली से चलकर 9:50 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगी। स्मृति यहां से 10 बजे सड़क मार्ग से निकलकर दोपहर 12:30 बजे सिंहपुर ब्लॉक मुख्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगी। दोपहर 1:30 बजे यहां से निकलकर स्मृति 2:30 बजे हलियापुर स्थित गोशाला का निरीक्षण करेंगी।
स्मृति यहां से तीन बजे निकलकर शाम पांच बजे लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचेंगी। शाम 6:00 बजे लखनऊ से निकलकर 7:30 बजे रायबरेली जिले के महराजगंज स्थित चंदापुर कोठी पहुंचकर छोटे सरकार के यहां शोक संवेदना व्यक्त करेंगी। यहां से रात 8:00 बजे निकलकर स्मृति 8:30 बजे तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगी। यहां से 8:45 पर निकलकर 9:30 बजे गौरीगंज स्थित अपने अस्थाई आवास पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगी।