फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   smriti irani will come today

आज अपने संसदीय क्षेत्र आएंगी स्मृति ईरानी

Mon, 19 Oct 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
smriti irani will come today
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड-19 की वजह से करीब आठ माह से अमेठी नहीं आईं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र आएंगी। उनका यह दौरा एक दिवसीय होगा। इस दौरान मंत्री वर्चुअल विधि से कई योजनाओं का शुभारंभ करने के बाद अफसरों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगी।
विज्ञापन

अमेठी सांसद व केंद्र सरकार में महिला एवं बाल विकास और वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी मंगलवार सुबह सात बजे दिल्ली एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना होंगी। लखनऊ से वह सड़क मार्ग से सीधे रायबरेली के सलोन तहसील पहुंचेंगी। यहां एसडीएम कार्यालय में सुबह 10 से 11 बजे तक विधानसभा क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगी।
विज्ञापन

पूर्वाह्न 11:15 बजे स्मृति सलोन से अमेठी जिला मुख्यालय के लिए रवाना होंगी। दोपहर एक बजे कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद केंद्रीय मंत्री कोविड-19 से संबंधित प्रेजेंटेशन देखने के अलावा विभिन्न विकास परियोजनाओं का वर्चुअल मोड से लोकार्पण करेंगी। इसके बाद सांसद कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा के बाद वे जिले के पांच ग्राम प्रधानों से बातचीत कर जमीनी हाल चाल लेंगी। अपराह्न सवा तीन बजे मंत्री कलेक्ट्रेट से बहादुरपुर ब्लॉक के गांव मुखतिया के लिए निकलेंगी। पौने चार बजे वे मुखतिया गांव में भाजपा के जिला महामंत्री भगीरथ मौर्या के यहां पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगी। शाम करीब चार बजे स्मृति लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed