फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   smrit irani child samrasta bhoj

Amethi News: बच्चों को दी पढ़ाई के साथ अच्छे संस्कार ग्रहण करने की सलाह

Thu, 13 Apr 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 13 Apr 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
smrit irani child samrasta bhoj
गौरीगंज/अमेठी। दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में शामिल हुईं। बच्चों को संबोधित करते हुए स्मृति ने शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार ग्रहण करते हुए परिवार के साथ क्षेत्र का नाम रोशन करने को कहा।
विज्ञापन

लखनऊ से सड़क मार्ग के रास्ते स्मृति सबसे पहले मुंशीगंज थानाक्षेत्र के हरिहरपुर गांव पहुंचीं। यहां वे राम शंकर तिवारी के परिवार से मिलीं। स्मृति ने परिवार को ढांढ़स बंधाते हुए कहा कि वे हमेशा उनके साथ हैं। गौरतलब होगा कि बीते दिनों रामशंकर के घर में दिनदहाड़े घुसे चोरों ने उनकी पत्नी की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

यहां से निकलने के बाद स्मृति शाम साढ़े पांच बजे अमेठी शहर में भाजपा नेत्री रश्मि सिंह द्वारा संचालित अमेठी पब्लिक स्कूल पहुंचीं। विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में कुछ देर तक बच्चों की प्रस्तुति देखने के बाद स्मृति ने बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चे अच्छे संस्कार ग्रहण करें, और अपने परिवार के साथ अमेठी का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने कार्यक्रम में छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए देश प्रेम गीतों की सराहना की। कहा कि विद्यालय प्रबंधक व भाजपा नेता रश्मि सिंह ने मां होने के नाते शिक्षा की ताकत को समझा और उसे समाज के सभी वर्गों के बच्चों को लाभान्वित करने के लिए स्कूल खोला। रश्मि का यह प्रयास धीरे-धीरे बढ़ता दिख रहा है। इंटरमीडिएट तक की शिक्षा जल्द ही इनके प्रयास से क्षेत्र के बच्चों को मिलेगी। वार्षिकोत्सव में बहू के साथ आई सास को स्मृति ने बधाई दी। नन्हे मुन्ने बच्चे सांसद की फोटो खींचते दिखाई पड़े।


बाद में होगा निस्तारण
तहसील क्षेत्र के ग्राम प्रधान बीडीसी व अन्य जनप्रतिनिधियों ने केंद्रीय मंत्री व सांसद से कमरे में मुलाकात की। उन्होंने सांसद को क्षेत्र की समस्याओं से संबंधित पत्र सौंपा। सांसद ने जनप्रतिनिधियों के पत्रों को लेते हुए कहा कि आचार संहिता खत्म होने के बाद अधिकारियों की मौजूदगी में आप सभी की समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा।

जिला महामंत्री मंत्री की मां से मिली सांसद
केंद्रीय मंत्री स्थानीय सांसद स्मृति ईरानी वार्षिक उत्सव कार्यक्रम से निकलने के बाद जिला महामंत्री सुधांशु शुक्ल के घर पहुंची। जहां सुधांशु की पत्नी ने उनकी आरती उतारी। इसके बाद स्मृति ने सुधांशु की मां श्यामा शुक्ला से मिलकर उनका कुशल क्षेम जाना। जिला महामंत्री के घर के सामने खुली नाली देखकर संबंधित को अफसर को निर्देशित किया।

निज निवास पर सुनी श्रीराम कथा

गौरीगंज के मेदन मवई ग्राम सभा में अपने नव निर्मित आवास पर स्मृति ने श्रीराम कथा का आयोजन कराया था। अमेठी से निकलकर वह निज निवास पर पहुंचीं जहां श्रीराम कथा सुनने के बाद समरसता भोज में शामिल हुईं। समरसता भोज में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री संजय राय, पूर्व विधायक तेजभान सिंह, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री जंग बहादुर सिंह, सलोन विधायक अशोक कोरी समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed