फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   six negative report

छह और संक्रमितों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव

Thu, 28 May 2020 09:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 09:19 PM IST
विज्ञापन
six negative report
गौरीगंज (अमेठी) लॉकडाउन के दौरान लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ अब जिले में मरीजों के ठीक होने का भी सिलसिला जारी है। गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में छह संक्रमित कोरोना निगेटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट में पुष्टि होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर होम क्वारंटीन करा दिया गया है। सीएमओ के अनुसार जिले में अब तक 18 मरीज कोरोना संक्रमण से बाहर हो चुके है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मरीजों की दिन-प्रतिदिन बढ़ रही संख्या के दौरान मरीजों के सही होने का सिलसिला भी जारी है। बीते 12 मई से 14 मई के बीच मिले कोरोना संक्रमितों को जिला प्रशासन ने बाराबंकी स्थित लेवल-वन अस्पताल में भर्ती कराते हुए इलाज शुरू कराया था। भर्ती मरीजों की इलाज के बाद 26 मई को दोबारा सैंपलिंग कराकर जांच के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन

गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में शाहगढ़, जामो, संग्रामपुर व जगदीशपुर ब्लॉक के एक-एक तो मुसाफिरखाना ब्लॉक के दो संक्रमित निगेटिव पाए गए। युवकों की रिपोर्ट निगेटिव मिलने के बाद जिला प्रशासन ने सभी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर उन्हें होम क्वारंटीन करा दिया है। सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को आई रिपोर्ट के बाद जिले में 70 लोग कोरोना संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि अब तक कोरोना के संक्रमण से कुल 18 लोग मुक्त हो चुके हैं। सीएमओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए लोगों की देखरेख की जिम्मेदारी गठित ग्राम निगरानी समिति को दी गई है। संक्रमण से सही हुए लोगों के होम क्वांटीन नियम तोड़ने पर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed