फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   six arrest

अवैध शस्त्र गिरोह का भंडाफोड़, छह सप्लायर गिरफ्तार

Thu, 17 Dec 2020 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
six arrest
गौरीगंज (अमेठी)। अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई में जुटी मोहनगंज पुलिस व एसओजी टीम ने बृहस्पतिवार को अंतर्जनपदीय शस्त्र गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। राजामऊ के पास गिरफ्तार छह सप्लायरों के पास से पुलिस टीम को दो पिस्टल, आठ तमंचा समेत बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद हुई। सप्लायरों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस वैधानिक कार्यवाही में जुटी है। दोपहर बाद एसपी ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि शस्त्र तस्करी में लिप्त अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

जिले को अपराध मुक्त बनाने के साथ अपराधियों की धरपकड़ के लिए सक्रिय प्रभारी निरीक्षक मोहनगंज विश्वनाथ यादव व एसओजी प्रभारी विनोद यादव ने बुधवार रात राजामऊ पुलिया के पास घेराबंदी कर कार सवार छह संदिग्धों को दबोच लिया। पकड़े गए संदिग्धों की पहचान रायबरेली जिले के नगर कोतवाली के चंद्र नगर मोहल्ला निवासी प्रेमचंद्र वर्मा, जामो थानाक्षेत्र के लालपुर गांव निवासी संदीप शुक्ल व दक्खिनवारा निवासी आलोक सिंह, मोहनगंज थाना क्षेत्र के गांव अगौना निवासी शाहरूख, ढ़ोडनपुर निवासी मो. शकील तथा जायस थानाक्षेत्र के गांव मोहना निवासी सज्जन पाल के रूप में हुई।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान पुलिस को दो पिस्टल, आठ तमंचा व बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद हुई। पकड़े गए लोग अंतर्जनपदीय असलहा तस्कर निकले तो पूछताछ में रायबरेली के रतापुर के पास से अनजान व्यक्ति से शस्त्र खरीदने की बात बताते हुए विदेशी टैग लगाकर अच्छी कीमत पर बेंचने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए लोगों के शस्त्र सप्लायर होने तथा बड़ी मात्र में असलहा व कारतूस बरामद होने के बाद पुलिस केस दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही में जुटी है। एसपी दिनेश सिंह ने बृहस्पतिवार दोपहर बाद मीडिया से मुखातिब होकर बताया कि पकड़े लोगों की ओर से शस्त्र की तस्करी करने की बात स्वीकार करने की पुष्टि करते हुए बताया कि शस्त्र खरीदने से लेकर बेंचने तक व्यवसाय में संलिप्त अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed