फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   SIT working to unravel layers of loan fraud.

Amethi News: ऋण फर्जीवाड़े की परतें खोलने में जुटी एसआईटी

Mon, 24 Aug 2026 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 24 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
SIT working to unravel layers of loan fraud.
अमेठी। फर्जी नौकरी के दस्तावेज लगाकर एसबीआई की अलग-अलग शाखाओं से 6.40 करोड़ रुपये का एक्सप्रेस क्रेडिट ऋण लेने के मामले में गठित एसआईटी ने जांच तेज कर दी है। टीम 64 ऋण खातों में बताई जा रही गड़बड़ी से जुड़े दस्तावेज और लेनदेन की कड़ियां खंगाल रही है। पुलिस ने राजीव गांधी पॉलीटेक्निक संस्थान के मुख्य कार्यालय कक्ष को सील कर दिया है।
विज्ञापन



मुख्य प्रबंधक राहुल सिंह की तहरीर पर मुसाफिरखाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें राजीव गांधी पॉलीटेक्निक और ग्रामोद्योग सेवा संस्थान से जुड़े प्रबंधक, प्रधानाचार्य समेत 12 लोगों को नामजद किया गया है। बैंक की ओर से कथित फर्जी नियुक्ति पत्र, वेतन परची, फॉर्म-16, ऋण खातों का विवरण और बैंक स्टेटमेंट लगाकर ऋण लेने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन



सीओ अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर संजीव कुमार और एसआई गोपालमणि मिश्रा मामले की जांच कर रहे हैं। टीम ऋण खातों, बैंक रिकॉर्ड, नियुक्ति संबंधी दस्तावेज और धन के लेनदेन की कड़ियों को खंगाल रही है। संस्थान के मुख्य कार्यालय को सील कर वहां मौजूद अभिलेखों की भी जांच की जा रही है। एसपी सरवणन टी. ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला स्तरीय एसआईटी गठित की गई है। टीम सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed