{"_id":"6a93381298209f0f740d6dd0","slug":"sisters-tied-the-bond-of-affection-around-their-brothers-wrists-amethi-news-c-96-1-ame1022-174487-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बहनों ने भाइयों को बांधी स्नेह की डोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बहनों ने भाइयों को बांधी स्नेह की डोर
Sun, 30 Aug 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर में रक्षाबंधन से पहले भाई की आरती उतारती बहन।-संवाद
अमेठी सिटी। भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व शुक्रवार को जिलेभर में उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में त्योहार की चहल-पहल रही। बहनों ने भाइयों के माथे पर रोली, हल्दी और अक्षत का तिलक लगाया। आरती उतारकर मिठाई खिलाई और कलाई में राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर हर सुख-दुख में साथ निभाने और उनकी रक्षा का संकल्प लिया।
शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सुबह से ही रक्षाबंधन की धूम रही। घरों में पूजा-अर्चना के बाद राखी बांधने का सिलसिला शुरू हुआ। कई परिवारों में बहनों ने भाइयों के लिए उनकी पसंद के पकवान तैयार किए। बच्चों में त्योहार को लेकर खासा उत्साह दिखा। बहनों के साथ छोटे बच्चे भी राखी बांधने की रस्म में शामिल हुए।
दूर रहने वाले भाई-बहनों ने फोन और वीडियो कॉल के जरिये एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। रक्षाबंधन को लेकर प्रमुख बाजारों में भी दिनभर रौनक रही। बहनों ने भाइयों की पसंद के अनुसार राखियों की खरीदारी की। मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। रक्षाबंधन ने परिवारों में भाई-बहन के स्नेह और आपसी विश्वास को और गहरा किया।