फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Sisters hit by goods train, died

Amethi News: मालगाड़ी की चपेट में आईं बहनें, मौत

Wed, 28 Jun 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 28 Jun 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Sisters hit by goods train, died
रोते बिलखते परिजन
अमेठी। रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर के समीप घर से कॉलेज के लिए निकलीं दो सगी बहनें मालगाड़ी की चपेट में आ गईं। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। ग्रामीण भी इस अनहोनी से गमगीन है। घटना की सूचना मिलने के बाद पंहुची आरपीएफ और जीआरपी ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लखनऊ-वाराणसी रेल खंड पर मंगलवार की सुबह 10:45 बजे प्रतापगढ़ की ओर मालगाड़ी जा रही थी। इसी बीच स्थानीय रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर स्थित 932/27 किलोमीटर पोल के समीप गांव रामगढ़ निवासी राजाराम की पुत्री जया (18) और प्रिया (16) मालगाड़ी की चपेट में आ गईं। घटना की सूचना मालगाड़ी चालक ने स्टेशन मास्टर को दी। जीआरपी अजय पाल सिंह और आरपीएफ चौकी प्रभारी सीएस मिश्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

सूचना पाते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। जीआरपी चौकी प्रभारी अजय पाल सिंह ने बताया कि पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए शव प्रतापगढ़ भेजा जा रहा है। जहां से पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मोबाइल से हुई पहचान
मौके पर मिले मोबाइल फोन के जरिए दोनों बहनों की पहचान की गई। परिजनों के मुताबिक, जया और प्रिया मंगलवार सुबह करीब आठ बजे कॉलेज जाने की बात कह कर अमेठी के लिए निकली थीं। बड़ी पुत्री जया बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा तो प्रिया इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। घटना होने के बाद मौके पर पहुंचे परिजन दोनों की पढ़ाई की बातें कहकर कर बिलख कर रो रहे थे।

सोमवार शाम घर में था आयोजन
रामगढ़ निवासी राजाराम के बड़े भाई के बेटे आदर्श का सोमवार को जन्मदिन था। जन्मदिन को लेकर घर में कार्यक्रम आयोजित हुआ था। पूरे परिवार के साथ ही रिश्तेदार व गांव के लोग शामिल हुए थे। मंगलवार सुबह रिश्तेदार अपने अपने घर के लिए निकले। इसी दौरान जया और प्रिया भी अमेठी की बात कहकर घर से निकल गई।
मजदूरी कर पिता करा रहे थे बच्चों की पढ़ाई
राजाराम के तीन बेटियां और एक बेटा है। जिसमें विशाल सबसे बड़ा है। उसके बाद क्रमश: स्वाति, जया और प्रिया पुत्रियां थीं। जया और प्रिया पढ़ने में तेज थी। विशाल भी मजदूरी करता है। राजाराम मजदूरी कर बच्चों की पढ़ाई व उनका भरण पोषण कर रहे हैं। वह मौके पर पहुंचे तो दोनों बेटियों का शव देख कर बिलख पड़े। वह जया का नाम लेकर बार-बार कह रहे थे कि वह पढ़ाई व भरण पोषण में कोई कमी नहीं कर रहे थे।

बंधाया ढांढस
घटना की सूचना मिलने के बाद भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू, पूर्व प्रमुख परशुराम, विजयपाल उपाध्याय आदि लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवारी जनों को ढांढ़स बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed