{"_id":"67953760399dbcb65b087e56","slug":"sirthe-road-was-captured-there-was-no-hearing-amethi-news-c-96-1-ame1002-133733-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: साहब...चकमार्ग पर कर लिया कब्जा, सुनवाई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: साहब...चकमार्ग पर कर लिया कब्जा, सुनवाई नहीं
Sun, 26 Jan 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भूमि विवाद सहित अन्य शिकायतों को निस्तारित करवाने के लिए शनिवार को सभी थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समस्याओं की सुनवाई करने के बाद पीड़ितों को राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर निस्तारित करने का भरोसा दिलाया गया।
गौरीगंज थाने में एसपी अपर्णा रजत कौशिक व तहसीलदार नरेंद्र बहादुर समाधान दिवस में सुनवाई करने पहुंचे। दिवस में पहुंचे सराय भागमानी गांव निवासी सूर्यपाल ने कहा कि साहब....चकमार्ग के रूप में सुरक्षित भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। चकमार्ग पर खड़ंजा मार्ग प्रस्तावित है तो उनकी खाते की भूमि से जबरन खड़ंजा मार्ग बनवाना चाह रहे हैं। लगातार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। इसके बाद राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मामले की जांच व पैमाइश कर निस्तारण करने का निर्देश जिम्मेदारों को दिया गया।
ओरीपुर गांव निवासी विंध्यादीन ने कहा कि साहब... कुछ लोग जबरन उसे अपनी भूमि पर निर्माण नहीं करने दे रहे हैं। उसकी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से परेशान कर रहे हैं। इस मामले में भी टीम गठित कर निस्तारित करने का आदेश दिया गया। इसी तरह अन्य मामलों में सुनवाई के बाद टीम गठित की गई।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि दिवस में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारित करते हुए फरियादियों से संतुष्टि प्रमाणपत्र लेने को कहा गया है। कहा कि प्राप्त शिकायतें लंबित रहने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। गौरीगंज में समाधान दिवस में नौ शिकायतें आईं। इनमें से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। दो के निस्तारण के लिए मौके पर संयुक्त टीम रवाना की गई।
घर में नहीं रहने दे रहे परिजन
अमेठी कोतवाली क्षेत्र के पश्चिम भीमी निवासी हेमलता ने बताया कि उनको घर से उनके परिजनों ने निकाल दिया है। किसी भी सरकारी योजना का लाभ उन्हें नहीं दिया जा रहा है, न ही उन्हें घर में रहने दिया जा रहा है। बताया कि पति के निधन के बाद उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। सुनवाई के बाद मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए।