फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Sir...occupied the land of the account

Amethi News: साहब...खाते की जमीन पर कर लिया कब्जा

Sun, 29 Jun 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 29 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Sir...occupied the land of the account
अमेठी सिटी। जिले के सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। अमेठी कोतवाली में एसडीएम आशीष सिंह और सीओ मनोज मिश्र ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान भूमि पैमाइश, कब्जा, चकमार्ग और निजी विवादों से जुड़े अधिकतर मामले सामने आए। कुछ का निस्तारण मौके पर हुआ। शेष पर जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया गया।
विज्ञापन



राजा हिम्मतगढ़ निवासी राहुल यादव ने अधिकारियों से कहा कि उनके खाते की जमीन पर जबरन निर्माण कराया जा रहा है। विरोध करने पर विपक्षी मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। उन्होंने निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की। नरैनी की गुड्डा सोनी ने कहा कि उनका पड़ोसी आए दिन विवाद करता है। शुक्रवार को फिर मारपीट की। ये भी बताया कि विपक्षी के पालतू कुत्ते के काटने की वजह से वह चलने-फिरने में असमर्थ हो गई हैं। उन्होंने इलाज का खर्च दिलाने की मांग की।
विज्ञापन



शहर के अनूप कुमार अग्रवाल ने स्कूल की जमीन से अवैध कब्जा हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि विद्यालय की भूमि पर कुछ लोगों ने निर्माण कर लिया है, प्रशासन तुरंत कार्रवाई कर कब्जा मुक्त कराए। गौरीगंज थाने में 12 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें तीन का समाधान तत्काल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




शिकायतें लंबित मिलीं तो होगी कार्रवाई
जामों में जिलाधिकारी संजय चौहान और एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने लोगों की शिकायतें सुनीं। डीएम ने राजस्व और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध कब्जे, भूमि विवाद, चकमार्ग, तालाब और सरकारी भूमि संबंधी मामलों का जल्द निस्तारण कराया जाए। सभी लेखपालों को चेताया गया कि शिकायतें लंबित मिलीं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि जामो में 12 मामले आए, जिनमें तीन का निस्तारण हुआ है और शेष के लिए टीम भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed