फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Sir... some people have occupied the road.

Amethi News: साहब...कुछ लोगों ने रास्ते पर कर लिया कब्जा

Sun, 14 Dec 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 14 Dec 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Sir... some people have occupied the road.
गौरीगंज थाने में आयोजित समाधान में सुनवाई करते अ​धिकारी। -संवाद
अमेठी सिटी। जिले के 18 थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों की जांच के निर्देश दिए। समाधान दिवस में भूमि विवाद, अतिक्रमण, पारिवारिक विवाद और सार्वजनिक रास्तों से जुड़ी शिकायतें सबसे अधिक सामने आईं।
विज्ञापन





गौरीगंज में सीओ अखिलेश वर्मा की मौजूदगी में समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां पहुंचे महेश नारायण पांडेय, रामसजीवन मिश्र, विशाल मिश्र और शांति समेत अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरकारी जमीन पर प्रस्तावित सार्वजनिक रास्ते का निर्माण रोक दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोगों ने आबादी, तालाब और ग्रामसभा की भूमि पर कब्जा कर रखा है। वर्षों बाद पंचायत ने रास्ता चिह्नित किया था, मगर निर्माण कार्य शुरू होते ही बाधा उत्पन्न कर दी गई।
विज्ञापन



ग्रामीणों के अनुसार करीब 25 घरों का आवागमन इसी मार्ग पर निर्भर है। सीओ ने मामले में संयुक्त टीम गठित कर पैमाइश कराने और निस्तारण के निर्देश दिए। इसी दौरान पूरे भोला मजरे ऐंधी निवासी रामबरन भी समाधान दिवस में पहुंचे। उन्होंने एक अधिवक्ता पर धोखाधड़ी, गालीगलौज और धमकी देने का आरोप लगाया। पीड़ित का कहना है कि वसीयत पंजीकरण सिद्ध कराने के नाम पर पांच हजार रुपये लिए गए, मगर आवश्यक बयान दर्ज नहीं कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर अपशब्द कहे गए और मारपीट की धमकी दी गई। पीड़ित ने विपक्षियों से मिलकर आपत्ति लगवाने का भी आरोप लगाया। शिकायत पर सीओ ने प्रकरण की जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। समाधान दिवस में 11 मामले आए, जिनमें पांच का मौके पर निस्तारण कराया गया। अन्य फरियादियों को जांच के बाद मामले के निस्तारण का भरोसा दिया गया। इसी तरह अन्य थानों में भी समाधान दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें शिकायतें सुनीं गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed