फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Sir... I received the land lease 12 years ago, but I haven't got possession.

Amethi News: साहब...12 साल पहले मिला पट्टा, कब्जा नहीं

Tue, 18 Aug 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 18 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Sir... I received the land lease 12 years ago, but I haven't got possession.
 गौरीगंज तहसील में पंजीकरण काउंटर पर खड़े फरियादी। संवाद
अमेठी सिटी। साहब...वर्ष 2014 में पट्टा मिला था। उसके बाद से लगातार लेखपाल और तहसील के चक्कर काट रहा हूं, कोई सुनवाई नहीं हो रही है। न ही कोई राजस्वकर्मी आज तक नापने गया और न ही कब्जा दिलाया गया। यह पीड़ा मुसाफिरखाना तहसील के दादरा निवासी रामचंद्र मौर्य ने गौरीगंज तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई कर रहे जिलाधिकारी संजय चौहान व पुलिस अधीक्षक सरवणन टी से कहते हुए कब्जा दिलाने की मांग रखी।
विज्ञापन



गौरीगंज निवासी विजय विश्वकर्मा ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव के विपक्षियों ने जबरन उनका शौचालय तोड़कर रास्ता बना लिया है। विपक्षियों के दबाव में न तो पुलिस कोई कार्रवाई कर रही है और न ही तहसील में सुनवाई हो रही है। 50 से अधिक बार अफसरों की दौड़ लगा चुके हैं, न्याय मिलने के बजाय सिर्फ मुकदमा मिला।
विज्ञापन



पचेहरी गांव निवासी संजना ने बताया कि उनके पिता की 21 दिसंबर 2025 को सीवान स्थित नलकूप में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के दौरान विसरा सुरक्षित किया गया, करीब आठ माह बीतने को हैं, लेकिन अभी तक विसरा रिपोर्ट नहीं आई। जिससे आर्थिक सहायता नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुसाफिरखाना के रानीगंज निवासी सफीकुल निशा ने बताया कि तीन माह पूर्व उनके बेटे शईम की कादूनाला में डूबने से मौत हो गई थी। उसके बाद से वह आर्थिक सहायता के लिए तहसील व जिला मुख्यालय का चक्कर काट रहीं हैं, कोई सुनवाई नहीं हो रही है।



80 शिकायतों में सिर्फ आठ का निस्तारण
गौरीगंज में दिवस के दौरान आईं कुल 26 शिकायतें में से तीन का मौके पर निस्तारण कराया गया। वहीं मुसाफिरखाना में 14 शिकायतों के सापेक्ष एक, अमेठी में 18 शिकायतों के सापेक्ष एक और तिलोई में आईं 22 शिकायतों में से तीन का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए दिवसाधिकारियों ने पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमें गठित कर मौके पर भेजी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed