फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Sir.. After the agreement, the road is being closed, how can I go home?

Amethi News: साहब .. समझौते के बाद रास्ता कर रहे बंद, कइसे घर जाइब

Sun, 24 Sep 2023 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 24 Sep 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sir.. After the agreement, the road is being closed, how can I go home?
समाधान दिवस में सुनवाई करते एसपी
अमेठी। जिले के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान अवैध कब्जे व भूमि विवाद की शिकायतें ज्यादा रहीं। इनके निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजी गई। सात दिन में इन समस्याओं के निपटारे की रिपोर्ट देने को कहा गया है। गौरीगंज थाने में दोपहर करीब डेढ़ बजे एसपी डॉ. इलामारन जी के सामने पूरे अल्पी दुबे का पुरवा मजरे कौहार गांव निवासी कौशिल्या पेश हुई। कौशिल्या ने कहा कि साहब वर्ष 2020 में रास्ता छोड़कर निर्माण करने का समझौता हुआ। तय हुआ था कि कोई दरवाजा नहीं खोलेगा। अब कुछ जने पहले दरवाजा खोले, अब रास्ता मा निर्माण करत आहै, ऐसे में वह कइसे आई जाई। कोई नहीं सुनत है।
विज्ञापन

एसपी ने लेखपाल व पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर जांच कर समझौता का पालन कराने को कहा। सकरावा गांव निवासी रामकरन ने पुश्तैनी जमीन पर कुछ लोगों के अतिक्रमण की शिकायत की। सुरानपुर गांव निवासी राकेश कुमार ने खाते की भूमि पर दूसरे के जबरन निर्माण करने की बात कहते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई। गुदुनपुर निवासी रामराज ने कहा कि वह अपनी जमीन पर निर्माण कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोग बनने नहीं दे रहे हैं। एसडीएम अभिनव कनौजिया व सीओ मयंक द्विवेदी ने समस्याओं की सुनवाई की।
विज्ञापन



पेड़ काट लिए और अब धमकी भी दे रहे
भादर। पीपरपुर थाने पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर भेवई गांव निवासी बुजुर्ग रामनरेश जायसवाल ने कहा कि साहब हमारी आबादी की जमीन में लगे हरे भरे पेड़ों को गांव के दबंगों द्वारा काट लिया जा रहा है। जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। इसके बाद गोली मारने की धमकी दी जा रही है। पिछली बार भी शिकायत की थी। कोई सुनवाई नहीं हुई। नायब तहसीलदार परशुराम ने निस्तारण कराए जाने का आश्वासन दिया। दिवस में नौ शिकायतें आई, जिसमें तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। थानाध्यक्ष संदीप राय,कानूनगो लालमणि सहित राजस्वकर्मी मौजूद रहे । (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार ने सुनी शिकायत कराया निस्तारण
शाहगढ़ (अमेठी)। मुंशीगंज में तहसीलदार गौरीगंज आशीष सिंह के नेतृत्व में थाना दिवस आयोजित हुआ। दिवस में भूमि तथा अन्य विवादों के सात मामले आये। चार मामले को निस्तारण करा दिया गया। इस अवसर एसएचओ अखंड देव मिश्रा, अतिरिक्त निरीक्षक पारस नाथ यादव, उपनिरीक्षक इंद्रेश, राजस्व निरीक्षक लालमणि पाण्डेय, मनीष सरोज आदि मौजूद रहे। वहीं, फुरसतगंज थाना प्रभारी अमरेंदर सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। दिवस में चार शिकायतों में से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। एक शिकायत के लिए टीम बनाकर रवाना की गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed