{"_id":"64909b37d5fecde7640517d6","slug":"silence-in-the-streets-and-markets-amethi-news-c-96-1-ame1003-728-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सड़कों व बाजारों में सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सड़कों व बाजारों में सन्नाटा
Mon, 19 Jun 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 19 Jun 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
-दिन भर गर्म हवाओं के चलने से लोगों की बढ़ी दिक्कत, घरों में होकर रह गए लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीगंज(अमेठी)। भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल है। सोमवार सुबह से ही सूर्यदेव ने प्रचंड रूप धारण कर लिया। सुबह नौ बजे से ही भीषण गर्मी व लू से लोगों का सामना हुआ। लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के चलते सड़कों पर साइकिल, पैदल व बाइक से चलने वालों की संख्या कम दिखी। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पेड़ों की छांव की तलाश करते दिखे। भीषण गर्मी के चलते एक ओर जहां सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा वहीं बाजार भी सूने रहे। सुबह व शाम के वक्त ही थोड़ी चहल-पहल दिखी। मौसम वैज्ञानिक डाॅ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि दिन का अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।