फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Silence in Dulhinpur due to NIA arrest

Amethi News: एनआईए की गिरफ्तारी से दुलहिनपुर में सन्नाटा

Wed, 17 May 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 17 May 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Silence in Dulhinpur due to NIA arrest
अमेठी के दुलहिनपुर में पकड़े गए युवक का मकान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भादर (अमेठी)। एनआईए की टीम ने सुल्तानपुर के लंभुआ थाना क्षेत्र के तेरएं चौकिया से शिवमोहन नाम के जिस युवक को पकड़ा है। उसका परिवार पिछले 15 साल से रामगंज थाना क्षेत्र के दुलहिनपुर गांव में रह रह है। युवक की गिरफ्तारी से पहले टीम रामगंज चौकी तक आई थी। युवक के खालिस्तानी समर्थकों से जुड़े होने की बात कही जा रही है।

बुधवार की सुबह एनआईए की टीम बुधवार भोर में मॉडल थाना रामगंज की रामगंज पुलिस चौकी पहुंची। यहां टीम ने एसपी के आदेश पर पहले से गठित टीम के साथ दुलहिनपुर निवासी शिवमोहन के घर छापा मार कर रणनीति तैयार की। टीम ने शिवमोहन की लोकेशन खंगाली तो वह तेरएं चौकिया की निकली। इसके बाद टीम सुल्तानपुर लौटी और वहां की पुलिस टीम के साथ तेरएं चौकिया पहुंची। यहां शिव मोहन घर में मौजूद मिला। शिव मोहन को हिरासत में लेने के बाद टीम ने उसके मकान में मौजूद दस्तावेजों को भी खंगाला। करीब एक घंटे बाद टीम शिव मोहन को लेकर कोतवाली नगर सुल्तानपुर पहुंची जहां उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शिव मोहन की गिरफ्तारी की खबर सार्वजनिक होते दुलहिनपुर में भी सन्नाटा पसर गया। दुलहिनपुर में रहने वाले शिव मोहन के पिता राजाराम सरोज ने बताया कि शिव मोहन बड़ा बेटा है। करीब सात-आठ साल से लुधियाना में रहता है। उसकी ऊम्र करीब 30 साल है। मंझला बेटा जगमोहन (25) व छोटा प्रदीप (22) भी उसके साथ रहते हैं। लुधियाना में तीनों सिलाई मशीन के पाटर्स बनाने वाली एक कंपनी में काम करते हैं। राजाराम ने कहा कि तीनों लुधियाना में ही हैं। घर पर राजाराम की पत्नी सोमवारी, जगमोहन की पत्नी उमा भी थीं। शिव मोहन की पत्नी उषा के बारे में बताया गया कि वह लुधियाना में है। हालांकि गांव में कई लोग एनआईए टीम के दुलहिनपुर तक आने की बात करते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 साल पहले दुलहिनपुर आया था परिवार
बताया जा रहा है कि राजाराम का परिवार सुल्तानपुर के तेरएं चौकिया का मूल निवासी है। करीब 15 वर्ष पूर्व राजाराम की पुत्री की हत्या होने के बाद पूरा परिवार दुलहिनपुर (राजाराम के साढू़ जैसराम के घर) आ गया। बाद में इन लोगों ने यहीं मकान बना लिया और रहने लगे।

कक्षा आठ पास हैं तीनों भाई
राजाराम ने बताया कि उसके तीनों बेटे महज कक्षा आठ पास हैं। कक्षा आठ पास होने के बाद कुछ दिन गांव में रहने के बाद पहले शिवमोहन व बाद में जगमोहन फिर प्रदीप एक-एक कर लुधियाना गए। लुधियाना में कमाने के बाद ही तीनों ने गांव में मकान बनवाया।


आई थी टीम : एसपी
एसपी डॉ. इलामारन जी. ने एनआईए टीम के जिले में आने की बात स्वीकार की। उन्होंने कहा कि टीम छापे मारने जिले में पहुंची थी लेकिन आरोपी यहां नहीं मिला। बाद में उसकी गिरफ्तारी सुल्तानपुर से होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed