{"_id":"6945a2c69523cff7ad0adf74","slug":"shraddha-tops-in-essay-and-pratima-tops-in-general-knowledge-amethi-news-c-96-1-ame1002-154826-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: निबंध में श्रद्धा व सामान्य ज्ञान में प्रतिमा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: निबंध में श्रद्धा व सामान्य ज्ञान में प्रतिमा अव्वल
Sat, 20 Dec 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 20 Dec 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
टिकरिया। जनता इंटर कॉलेज मवई में शुक्रवार को मिशन प्रबोधन के अंतर्गत शैक्षिक गोष्ठी और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। गोष्ठी के दौरान विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ी जानकारी दी गई। शिक्षकों ने समय प्रबंधन और प्रभावी अध्ययन पद्धति पर विस्तार से चर्चा की।
निबंध प्रतियोगिता में छात्राओं ने संविधान से मिले अधिकार विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। मूल्यांकन के बाद श्रद्धा सिंह को प्रथम, राखी को द्वितीय और सन्नो को तृतीय स्थान मिला। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिमा गुप्ता प्रथम, साधना द्वितीय और सेजल तृतीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य संजय सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्राओं की अभिव्यक्ति क्षमता विकसित होती है। प्रतियोगिताओं में सहभागिता से आत्मविश्वास बढ़ता है और अध्ययन के प्रति रुचि पैदा होती है। परिणाम घोषित होने के बाद विजेता छात्राओं को सम्मानित किया गया।