फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Shortage of teachers in 172 council schools

Amethi News: 172 परिषदीय विद्यालयों में अध्यापकों की कमी

Wed, 15 Jul 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 15 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Shortage of teachers in 172 council schools
अमेठी सिटी। जिले के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बेसिक शिक्षा विभाग ने रिक्त और सरप्लस विद्यालयों की प्रारंभिक सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन



सूची के अनुसार जिले के 122 प्राथमिक और 50 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है। प्राथमिक विद्यालयों में जामों में 25, तिलोई में 18, जगदीशपुर में 15 और शाहगढ़ में 14 विद्यालय शिक्षक कमी से जूझ रहे हैं। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बाजारशुकुल में 14, जामों में नौ, तिलोई में आठ और जगदीशपुर में पांच विद्यालयों में शिक्षक कम हैं। दूसरी ओर 60 प्राथमिक और 25 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस शिक्षक चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन



प्राथमिक विद्यालयों में अमेठी ब्लॉक में 16, संग्रामपुर में 10 और भेटुआ में सात सरप्लस शिक्षक हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अमेठी में पांच तथा भादर, संग्रामपुर और गौरीगंज में चार-चार सरप्लस शिक्षक चिह्नित किए गए हैं। विभाग ने सूची पर संबंधित पक्षों से आपत्तियां मांगी हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची न्यायालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद अधिशेष शिक्षकों का समायोजन शिक्षकविहीन और एकल शिक्षक वाले विद्यालयों में किया जाएगा।  बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण कर नियमानुसार अंतिम सूची जारी की जाएगी। इसके बाद समायोजन प्रक्रिया पूरी कर रिक्त विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed