फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Shiv devotees came out with Kanwad

Amethi News: कांवड़ लेकर निकले शिवभक्त

Wed, 30 Jul 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 30 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Shiv devotees came out with Kanwad
अमेठी सिटी। सावन माह में शिवभक्ति के साथ राजनीति की आस्था जुड़ गई है। बरेली जिले से निकला शिवभक्तों का जत्था हरिद्वार से 51 लीटर गंगाजल लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर जल चढ़ाने के लिए पदयात्रा कर रहा है। खास बात यह है कि यह यात्रा सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि इसके पीछे राजनीतिक मंशा भी है कि भगवान शिव से अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का आशीर्वाद लेना।
विज्ञापन



यात्रा का नेतृत्व कर रहे गौरव यादव ने बताया कि हरिद्वार से शुरू हुई यह यात्रा 24 दिन में अमेठी पहुंची है। करीब 900 किलोमीटर की दूरी तय कर काशी पहुंचने का लक्ष्य है। कांवड़ में समाजवादी पार्टी के झंडे और नारे लगे हैं। जय शिव शंभू, जय अखिलेश भइया। श्रद्धालु रास्ते में शिव चालीसा गाते और अखिलेश यादव की वापसी के लिए प्रार्थना करते चल रहे हैं।
विज्ञापन



शिवभक्तों ने बताया कि रास्ते में स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया, भोजन और ठहरने की सुविधा दी। शिवभक्तों की यह टोली रोज 25-30 किमी पैदल चल रही है। उनका कहना है कि जब तक अखिलेश यादव दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बनते, वह हर साल यह यात्रा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



यात्रा को देखने जुट रही भीड़ और सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा से यह साफ है कि यह कांवड़ यात्रा सिर्फ आस्था का नहीं, बल्कि बदलते जन भावनाओं की प्रतीक भी बन गई है। गौरव यादव ने कहा कि शिवभक्ति में जो शांति और ऊर्जा मिलती है, वह कहीं और नहीं। यह पदयात्रा आत्मबल, आस्था और विश्वास की मिसाल है। सैकड़ों किलोमीटर चलकर भगवान से सिर्फ एक वरदान मांग रहे हैं। प्रदेश को फिर से विकास की राह पर ले जाने वाला नेतृत्व मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed