Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Shaurya forest will become a symbol of bravery

Amethi News: शौर्य वन बनेगा वीरता का प्रतीक

Sun, 22 Jun 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 22 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Shaurya forest will become a symbol of bravery
अमेठी सिटी। वन महोत्सव के अवसर पर जिले में विकसित हो रहा शौर्य वन, हरियाली के साथ वीरता का प्रतीक बनेगा। यह विशेष उपवन भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को समर्पित होगा, जहां सिंदूर के पौधों के माध्यम से सैनिकों को वनरूपी श्रद्धांजलि दी जाएगी।
विज्ञापन



गौरीगंज तहसील क्षेत्र में प्रस्तावित यह उपवन केवल पौधारोपण स्थल नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, सामाजिक भागीदारी और पर्यावरण चेतना का केंद्र बनेगा। वन विभाग के अनुसार यहां औषधीय, फलदार, छायादार और सिंदूर के पौधे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही विज्ञान आधारित वनपथ, ओपन एयर क्लासरूम, बाल वन, पंचवटी, तुलसी उपवन और अमृत वाटिका जैसी संरचनाएं भी तैयार होंगी।
विज्ञापन



शौर्य वन को मॉडल वन के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे हरियाली के साथ-साथ पर्यटन और जागरूकता को भी बढ़ावा मिलेगा। जिले की सभी तहसीलों की 28 नर्सरियों में 62 लाख से अधिक पौधे तैयार किए गए हैं। इसमें से 43 लाख पौधे विभिन्न स्थलों पर रोपित किए जाएंगे। अभियान में वन विभाग के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास सहित कई विभाग भागीदारी निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



शौर्य वन में आमजन को आमंत्रित कर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कराया जाएगा। यह अभियान स्थानीय सहभागिता और संवेदनशीलता को बढ़ावा देगा। शौर्य वन के साथ अटल वन, एकता वन, स्मृति वन जैसे विशेष नामों से उपवन विकसित किए जाएंगे। हर वन किसी न किसी महापुरुष की स्मृति या राष्ट्र भावना से जुड़ा होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed