फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Seven polling workers turned out to be infected

Amethi News: सात मतदान कर्मचारी निकले संक्रमित

Wed, 26 Apr 2023 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Seven polling workers turned out to be infected
कोरोना की जांच करते हुए
संवाद न्यूज एजेंसी गौरीगंज (अमेठी)। निकाय चुनाव में लगे सात मतदान कार्मिक संक्रमित पाए गए। मंगलवार को जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को होम आइसोलेट कराते हुए निशुल्क दवा मुहैया कराई गई है।निकाय चुनाव संपन्न कराने के लिए मतदान के दिन बूथवार मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

मतदान अधिकारी प्रथम के प्रशिक्षण के दिन 80 कर्मियों की सैंपलिंग कराई गई थी। इसमें से 20 कार्मिक संक्रमित मिले थे। सोमवार को सैंपलिंग से बचे 24 कार्मिकों की विकास भवन में सैंपलिंग कराई गई। मंगलवार को रिपोर्ट आई तो सात कार्मिक संक्रमित निकले। संक्रमित मिलने वालों में शाहगढ़, मुसाफिरखाना, गौरीगंज व अमेठी ब्लॉक के एक-एक तो विकास भवन के तीन कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन

रिपोर्ट मिलने के बाद सीएमओ डॉ. विमलेंदु शेखर ने संबंधित सीएचसी अधीक्षक को तत्काल उनके घरों पर स्वास्थ्य टीम भेजकर कोविड प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ का निर्देश मिलते ही सीएचसी अधीक्षकों ने स्वास्थ्य कर्मी भेजकर संक्रमितों को होम आइसोलेट कराते हुए उन्हें निशुल्क दवा मुहैया कराई। सभी को संक्रमित से सामाजिक दूरी बनाए रखने को कहा। जिले में अब तक मिले संक्रमितों की संख्या 53 तो वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 33 है।

आज गांव भेजी जाएगी आरआर टीम
सीएमओ डॉ. विमलेंदु शेखर ने कहा कि बुधवार को संबंधित ब्लॉक की रैपिड रिस्पांस टीम संक्रमितों के घर भेजी जाएगी। आरआर टीम संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने के साथ ही उनका सैंपल एकत्र करने का काम करेगी। इसके साथ ही आसपास के घरों का सर्वे कर बुखार पीड़ितों को सूचीबद्ध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed