फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Seven miscreants arrested, two injured in encounter

Amethi News: मुठभेड़ में सात बदमाश गिरफ्तार, दो जख्मी

Sat, 17 May 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 17 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Seven miscreants arrested, two injured in encounter
 मोहनगंज क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात हुई मुठभेड़ के बाद घायल आरोपियों को अस्पताल ले जाते पुलिस
अमेठी सिटी। रस्तामऊ-फूला मार्ग पर मुठभेड़ के बाद दो हिस्ट्रीशीटर समेत सात अंतरजनपदीय अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई में दो बदमाश घायल भी हो गए। मौके से अन्य पांच आरोपियों को भी दबोच लिया गया।
विज्ञापन



मोहनगंज इंस्पेक्टर व स्वाट और सर्विलांस टीम प्रभारी अनूप सिंह को बृहस्पतिवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि रस्तामऊ-फूला मार्ग स्थित एक आम के बाग में कुछ लोग मौजूद हैं और डकैती करने की साजिश रच रहे हैं। सूचना के बाद सक्रिय टीम मौके पर पहुंची और बाग की घेराबंदी करने लगी। पुलिस टीम को देख आरोपी सतर्क हो गए और पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे।
विज्ञापन



टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों के पैर में गोली मारी। गोली लगने से दो बदमाश जमीन पर गिर गए तो पांच अन्य मौके से भागने लगे। टीम ने दोनों घायलों अन्य पांचों को धर दबोचा। इंस्पेक्टर राकेश सिंह के मुताबिक घायल बदमाशों की पहचान गडेहरी गांव निवासी सुनील कुमार दीक्षित और भेलाई खुर्द निवासी अल्ताफ उर्फ धर्मेन्द्र के रूप में हुई। अन्य आरोपियों में अनुज सिंह उर्फ शनि, मकसूद, आशीष कुमार, अजय कुमार और अमन सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनके पास से एक पिस्टल, एक तमंचा, कारतूस, 20 हजार रुपये नकद, हथौड़ा, तारकटर, प्लास, टॉर्च, रस्सी और दो चोरी की बाइकें मिलीं। पूछताछ में आरोपियों ने सोमवार रात जामो क्षेत्र में शराब ठेके पर 40 हजार रुपये की लूट और रविवार रात बरात से बाइक चोरी की घटनाओं को कबूल किया है।



सुनील पर 22 तो धर्मेंद्र पर दर्ज हैं 17 मुकदमे
पुलिस के अनुसार हिस्ट्रीशीटर सुनील कुमार दीक्षित के खिलाफ अमेठी और बाराबंकी में हत्या, लूट, डकैती, गैंगस्टर एक्ट सहित 22 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अल्ताफ उर्फ धर्मेन्द्र पर अमेठी, रायबरेली और प्रतापगढ़ में 17 आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं।




जेल भेजे गए सभी आरोपी
सीओ डॉ. अजय सिंह ने बताया कि दोनों घायलों का उपचार करवाने के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। ्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed