फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Seven injured in collision between e-rickshaw and car

Amethi News: ई रिक्शा और कार की भिड़ंत में सात घायल

Sat, 24 May 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 24 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Seven injured in collision between e-rickshaw and car
मुसाफिरखाना (अमेठी)। क्षेत्र से गुजरने वाले लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह नाथूपुर मोड़ के पास कार और ई रिक्शा की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ई रिक्शा चालक व एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक कार सहित मौके से भाग निकला।
विज्ञापन



खरगीपुर माधव गांव निवासी राम जागेश्वर के मुताबिक उनके भाई रामसुंदर (45) अपनी पत्नी कुसुमा (42) और बेटों अमरजीत (20), मनोज (18), अमन (16) व बेटी मंजू (17) के साथ औरंगाबाद में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। वापसी में उन्होंने कोछित गांव निवासी गुलशन (32) के ई रिक्शा से यात्रा शुरू की। जब ई रिक्शा नाथूपुर मोड़ के पास हाईवे पर चढ़ रहा था, तभी लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ई रिक्शा से टकरा गई।
विज्ञापन



हादसे में ई रिक्शा पलट गया और सभी सवार घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को सीएचसी मुसाफिरखाना पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल ई रिक्शा चालक गुलशन, कुसुमा और मंजू को सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बाकी घायलों को सीएचसी में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इंस्पेक्टर विवेक सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है, लेकिन अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed