फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Seven entrepreneurs honored in Investor UP program

Amethi News: इन्वेस्टर यूपी कार्यक्रम में सात उद्यमियों को किया सम्मानित

Wed, 13 Mar 2024 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 13 Mar 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Seven entrepreneurs honored in Investor UP program
अमेठी सिटी। इन्वेस्टर यूपी के लखनऊ में नए कार्यालय के उद्घाटन के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से किया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। साथ ही उद्योग बंधु की बैठक का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएम व सीडीओ ने जिले के सात उद्यमियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से भगवान चवान, नितेश धुल, अमर प्रताप सिंह, संजय सिंह, हेमंत सिंह, अजीत, सुरेंद्र बहादुर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में शाम पांच बजे से किया गया। सीएम के संबोधन के बाद जिला उद्योग बंधु की बैठक में एसओ चैम के अध्यक्ष शिव कुमार चौरसिया ने जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र में आवंटित भूखंड पर कब्जा नहीं मिलने की शिकायत करते हुए डीएम से समाधान की मांग की। उद्यमी अजीत कुमार ने कैटल फीड के लिए सीरा आवंटन में आबकारी विभाग से हो रही दिक्कत की शिकायत करते हुए मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

उद्यमी अमर प्रताप ने कहा कि तिलोई में उद्यम स्थापना स्थल पर रोड की समस्या का जिक्र उन्होंने किया था, जिसे अब विभाग के समन्वय से ठीक कर दिया गया है। उद्योग महाप्रबंधक दिनेश चौरसिया ने बताया कि जिले में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 162 निवेशकों ने 6523 करोड़ निवेश का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम निशा अनंत ने उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। इस मौके पर डीएम निशा अनंत, उद्योग महाप्रबंधक दिनेश चौरसिया, एलडीएम गणेश शंकर यादव, डीएफओ रणवीर मिश्र, राजेश भारती, प्रवीण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed