फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Selfie point and walking track to be built at Ramlila Maidan

Amethi News: रामलीला मैदान में बनेगा सेल्फी पॉइंट व वॉकिंग ट्रैक

Sat, 09 May 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 09 May 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Selfie point and walking track to be built at Ramlila Maidan
अमेठी। शहर का रामलीला मैदान जल्द नए स्वरूप में नजर आएगा। नगर पंचायत ने मैदान के सुंदरीकरण के लिए 1.98 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। बजट स्वीकृत होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन



प्रस्तावित योजना के तहत मैदान में पांच डिजाइनर हट बनाए जाएंगे, जिनमें बैठने की व्यवस्था होगी। आकर्षक लाइटिंग, सेल्फी पॉइंट और फाउंटेन भी लगाए जाएंगे। टहलने वालों के लिए मैदान के चारों ओर 250 मीटर लंबा वॉकिंग ट्रैक और इंटरलॉकिंग रिंग बनाई जाएगी। परिसर में 10 बेंच लगाने की भी योजना है।
विज्ञापन




नगर पंचायत के ईओ शैलेंद्र मिश्र ने बताया कि बजट मिलते ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि योजना पूरी होने के बाद रामलीला मैदान बेहतर सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed