{"_id":"61140ca28ebc3efcde1faaab","slug":"seeked-clarification-from-two-engineers-one-s-salary-stopped-amethi-news-lko5909434171","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो इंजीनियर से जवाब-तलब, एक का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो इंजीनियर से जवाब-तलब, एक का वेतन रोका
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक में डीएम ने अफसरों को अपने-अपने विभाग की योजनाओं/कार्यक्रमों के लक्ष्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराने का निर्देश दिया। लापरवाही उजागर होने पर पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन तथा पीएमजीएसवाई के एई से जवाब तलब तथा एक एई का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अरुण कुमार ने मासिक समीक्षा बैठक के दौरान खराब प्रगति वाले विभागों को जमकर फटकार लगाई। कहा कि पिछले माह जारी रैंकिंग में जिन विभागों को श्रेणी-डी प्राप्त हुई है, ऐसे विभाग अपनी प्रभावी कार्ययोजना बनाकर स्वयं नियमित समीक्षा करें और आगामी माह में ए-श्रेणी प्राप्त करें।
बैठक के दौरान निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति तथा समय से निर्माण कार्य प्रारंभ न करने पर डीएम ने लोनिवि प्रांतीय खंड के एक्सईएन से स्पष्टीकरण तथा एई एसएन यादव का वेतन रोकने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत सड़कों के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर डीएम ने पीएमजीएसवाई की एई करिश्मा रावत को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा डीएम ने जिले में संचालित अन्य विकास व कल्याणपरक योजनाओं की प्रगति की जानकारी भी ली। उन्होंने जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों का सत्यापन कराने को कहा। बैठक में सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे, डीडीओ पीके पांडेय, बीएसए डॉ. अरविंद पाठक व एक्सईएन जल निगम समेत अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।